Skip to main content

Posts

ऐढ़े में बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, कल फाइनल में 23 बॉक्सर मारेंगे पंच ।।द लोक लाईव।।

रिपोर्ट रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी- आशा बॉक्सिंग एकेडमी ऐढ़े में शनिवार को  बॉक्सर स्वर्गीय जगत बहादुर शाही स्मृति दो दिनी बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि हरहुआ ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय ने फीता काटकर किया। उन्होंने परिचय प्राप्त कर बॉक्सरों की हौसलाफजाई की। आशा बॉक्सिंग एकेडमी व वाराणसी बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त कोतत्वावधान में आयोजित सीनियर वर्ग प्रतियोगिता के पहले दिन तीस बाउट खेले गए। सेमीफाइनल राउंड के लिए चौबीस ब्वायज व सात गर्ल्स बॉक्सर क्वालीफाई की। आयोजक आशा बॉक्सिंग एकैडमी के सचिव गोपाल शाही ने बताया कि फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में तेरह व महिला वर्ग में दस बॉक्सर पंच मारेंगे। इस मौके पर डॉ संजय सिंह गौतम , दिलीप सिंह,ग्राम प्रधान पदुम पांडेय आदि गणमान्य मौजूद रहे।

कोरोनाकाल में रेडियो प्रेमचंद पर सुनिए "अपना स्वास्थ्य" ||द लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया   वाराणसी:- कोरोनाकाल में मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केन्द्र ने अनोखी पहल की है। अब श्रोता कम्यूनिटी रेडियो सुनो मैं प्रेमचंद पर कथासम्राट की साहित्य के साथ अपनी सेहत को भी सुन सकेंगे । प्रेमचंद स्मारक लमही में शुक्रवार को रेडियो प्रेमचंद के 150 दिन पूरे होने पर "अपना स्वास्थ्य " कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि  प्रेमचंद रेडियो पर रोज शाम चार से पांच बजे  "अपना स्वास्थ्य" कार्यक्रम प्रसारित होगा। एक घंटे के कार्यक्रम में रोजाना अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श देंगे। मुख्यातिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामसुधार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण समाज का स्वर बनेगा। विशिष्ट अतिथि प्रो.श्रद्धानंंद ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रेमचंद के साहित्य की भांति समाज को स्वस्थ करेगा। संस्था के सचिव राजीव गौड़ के अनुसार इस कार्यक्रम को सुनने के लिए श्रोताओं को अपने मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से सुनो मैं प्रेमचंद एप डाउनलोड करना होगा। संचालन अखिल आनंद व डॉ रितु गर्ग धन्यवाद ज्ञापित क...

स्वयं की सुरक्षा के साथ समाज सेवा में जुट जाएं स्वयंसेवक : संघ प्रमुख।।द लोक लाईव।।

  ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी- भारत का इतिहास है। भारत विपत्ति में धैर्य नहीं खोया, चट्टान की तरह दृढ़ रहा। अपनी दृढ़ता और एकजुटता की बदौलत से बड़ी से बड़ी महामारी से बाहर निकला।कोविड से भी भारत जीतेगा। यह बातें संघ प्रमुख मोहन भागवत कहीं।  वह शनिवार को एक व्याख्यानमाला में स्वयंसेवकों को संबोधन कर रहे थे। उन्होंने स्वंयसेवकों से आहृवान करते हुए कहा कि  स्वंयसेवक स्वयं की सुरक्षा के साथ समाज सेवा में जुट जाएं। अपने मन पर भय निराशा को हावी न होने दें। संपूर्ण समाज से सकारात्मक संवाद स्थापित करें।  सामूहिकता के बल पर आगे बढ़े। परिणाम प्राप्त होने तक सतत प्रयास जारी रखें। समाज को जागरूक करें। अफवाह फैलने से रोके। उन्होंने कहा कि   कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए भारतीय समाज को सजगता व एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने आगे कहा कि विपत्ति राष्ट्र की प्रवृत्ति की परखने आती है। भारत का इतिहास है कि विपत्ति में भारत का प्रवृत्ति बदला नहीं सदैव मानवीय रहा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि विपत्ति में चिकित्सा की हर पद्धति को समाज परखकर उपयोग करें। कोरोना में आयुर्वे...

सोशल प्लेटफार्म पर एक्टिव नगर निगम ट्वीट करने पर कराया सैनिटाईजेशन ।।द लोक लाईव।।

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: कोरोना की दूसरी लहर में त्राहि-त्राहि कर रही काशी में प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक का असर दिख रहा है। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए सभी महकमा एक्टिव मोड में है। नगर निगम की सक्रियता सड़क और सोशल प्लेटफार्म पर दिख रही है। ट्वीटर  पर गली मुहल्ले में गंदगी की सूचना ट्वीट करने पर नगर निगम संज्ञान ले रहा है।  संबंधित वार्ड के सुपरवाइजर को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित कर रहा है। धूपचंडी वार्ड के ईश्वरगंगी निवासी सत्यम चौरसिया ने शनिवार को नगर निगम के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर  क्षेत्र में सैनिटाइजेशन न होने की सूचना ट्विट की।  नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए "ईसु इज़ नोटेड" लिखा।  इसके कुछ ही देर बाद क्षेत्रीय सुपरवाइजर मोहनलाल क्षेत्र में निगमकर्मियों संग पहुंचकर सैनिटाइजेशन एवं फागिंग कराया।  गौरतलब हो कि पिछले दिनों पीएम अपने संसदीय क्षेत्र की बेहाल पर वाराणसी के जनप्रतिनिधियों एवं आला अफसरों संग वर्चुअल समीक्षा बैठक की थी।  बैठक में वाराणसी की बदतर स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए थे। सीएम योगी भी लखनऊ से...

एबीवीपी ने दीपदान कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि ।। द लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी:- बीजापुर छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए २२ वीर जवानों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं काशी महानगर की ओर से रविवार को अस्सी घाट पर 101 दीपक प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने गंगा तट पर दो मिनट मौन रखकर माँ गंगा में दीपक प्रवाहित कर बलिदानियों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।  इस दौरान प्रान्त मंत्री सुश्री साक्षी सिंह जी ने कहा कि मां भारती के वीर सपूतों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा । माओवादी सर्वथा ही देश के लिए विनाशकारी नीतियों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते आये हैं । देश की शांति एवं सुरक्षा के लिए वीर सपूतों के बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा । प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने कहा कि नक्सलियों का कायराना कृत्य देश स्वीकार नहीं करेंगा। सरकार को नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए कदम उठाना चाहिए।  इस मौके पर शाम्भवी शुक्ला, प्रिया माली,प्रिया राय,सुबोधकांत ,सौरभ महानगर मंत्री कुंवर ज्ञानेंद्र , गौरव मालवीय, आशुतोष, प्रिया राय, विपुल सेठ,पायल राय, अंकित सिंह सौरभ सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एबीवीपी की होली में खूब उड़े अबीर गुलाल।।द लोक लाईव।।

 ✍️रजनीश कुमार चौरसिया  वाराणसी-: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत कार्यालय पर रविवार को होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने होलियाना अंदाज में सामूहिक फाग गायन गाएं। इसी बीच खूब अबीर गुलाल उड़े। फाग गीत के बोल थे होली खेलें रघुबीरा अवध में...। होली खेलें मसाने में दिगंबर...।  अनेक फाग धुन में कार्यकर्ता दोपहर तक झूमते रहे। समारोह के प्रारंभ में प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष ने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी। सावधानीपूर्वक  प्राकृतिक रंग से खेलने की अपील की।  इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री रत्नेश, विद्यासागर  प्रांत सहमंत्री शुभम सेठ, पार्षद लकी वर्मा, हरीशचंद्र छात्रसंघ अध्यक्ष हर्षिता गुप्ता, राजमंगल पांडेय , सुधांशु सोनी, रजनीश चौरसिया, मनीष ,गोपी, गौरव मालवीय, ,अजित, आशुतोष, नीरज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ।

अभाविप ने लगाया शर्बत स्टाल, शिवभक्तों को मिला राहत।।द लोक लाईव।।

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर स्टाल लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं एवं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में गुड़ जल और शर्बत वितरित किया। बाबा के दर्शनार्थ धूप में खड़े शिवभक्तों को राहत मिला। हर हर महादेव क्षेत्र गूंज उठा।  महाशिवरात्रि पर दूर-दराज से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने करोड़ों शिवभक्त काशी पहुंचते है। स्टाल का शुभारंभ काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने किया। इस मौके पर काशी महानगर उपाध्यक्ष ऊर्जस्विता सिंह, यूविका तिवारी, रजनीश चौरसिया, गौरव मालवीय, पायल राय, शरद मनीष प्रवीण, मनोज, शानू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गंगामित्रों ने लगाया गंगा संस्कारशाला बच्चों को बताया गंगा का महत्व।। द लोक लाईव।।

 ✍️रजनीश कुमार चौरसिया  वाराणसी- महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र बीएचयू के इको-स्किल्ड गंगामित्रों ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में गंगा संस्कारशाला का आयोजन किया। संस्कारशाला में गंगा मित्रों ने बच्चों को गंगा का सांस्कृतिक आर्थिक सामाजिक आदि महत्व को बारीकी से समझाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने गंगा से जुड़े रोचक प्रश्नों को पूछा। प्रश्नों का उत्तर गंगामित्र धर्मेंद्र गौड़ ने सोदाहरण दिया।  प्रारंभ में राज पटेल ने गंगा थीम सांग प्रस्तुत किया। अंत में टीम लीडर रजनीश चौरसिया ने विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं बच्चों को गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती भाटिया अध्यापिका मीरा देवी, निर्मला सिंह, निर्मला देवी,निशा राजकुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

नारी अबला नहीं शक्ति की प्रतिमूर्ति : ऊर्जस्विता सिंह llद लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: भारत की नारी सनातन काल से सशक्त है। भारतीय नारी की शक्तिकरण को आज पूरी दुनियां महसूस कर रही है। भारतीय नारी परिवार समाज और राष्ट्र पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। ये बातें  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर ऊर्जस्विता सिंह ने कही।  वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्र पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।  इसके बाद विशिष्ट वक्ता सरस्वती इण्टर कालेज की सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती अलका गुप्ता ने कहा कि नये भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता कर रहे अभाविप काशी महानगर अध्यक्ष डा. संजय सिंह गौतम ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय वीरांगनाओं को आदर्श बनाना चाहिए। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्र...

स्वर्ण पदक चूमकर छात्रनेता राजमंगल ने रचा अनोखा इतिहास सूबे में बढ़ाया काशी विद्यापीठ का मान ।।द लोक लाईव।।

 ✍️ रिपोर्ट रजनीश चौरसिया चौरसिया वाराणसी-: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 43वां दीक्षांत समारोह अनोखा है। विश्वविद्यालय के सौ वर्ष के इतिहास में पहली बार कोई छात्रनेता स्वर्ण पदक चूमेगा। गांधी अध्ययन में गोल्ड मेडल पाकर छात्र नेता राजमंगल पांडेय ने अनोखा इतिहास रचा है। सूबे में काशी विद्यापीठ का मान बढ़ाया है। छात्र राजनीति की गरिमा को बढ़ाया है। विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित 43वें दीक्षांत समारोह में सूबे की महामहिम राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल राजमंगल को गोल्ड मेडल डिग्री प्रदान करेंगी। छात्रनेता ने बातचीत में कहा कि यह मेरे जीवन का स्वर्णिम क्षण है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे काशी विद्यापीठ का प्रथम गोल्ड मेडलिस्ट छात्रनेता का गौरव मिला। मेरे मेहनत से काशी विद्यापीठ का सूबे में मान बढ़ा । उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का विचार ही मेरा जीवन है,आगे गांधी अध्ययन में ही शोध करुंगा। गांधी की संकल्पना को साकार करना ही मेरा ध्येय है।  गौरतलब है राजमंगल पांडेय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कैडर है। इन्होंने 2019 के काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में अध्...

सुरों की फुहार में भीगी "कबीर कुटिया" प्रशस्ती नृत्य में खूब झूमीं।। द लोक लाईव।।

  ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी:- कबीर मूलगादी मठ कबीरचौरा में चल रहे दो दिवसीय कबीरचौरा महोत्सव के दूसरी निशा में सुर साधकों की साधना से सुरों की रिमझिम फुहार हुई। सुरों की फुहार से मठ परिसर में नवनिर्मित कबीर की कुटिया (हाईटेक झोपड़ी) सराबोर हो गई। सुरों की फुहार में भीगी कबीर की कुटिया कथक नृत्यांगना प्रशस्ती की प्रस्तुति पर खूब झूमीं । श्रोता देर रात तक संगीत-नृत्य की दरिया में डुबकी लगाते रहे। महोत्सव की दूसरी निशा का शुभारंभ जालपा प्रसाद मिश्र संगीत संस्थान के सुधांशु पांडेय रवींद्र शर्मा के गायन से हुआ। इसके बाद डॉ रेवती सालर्कर के गायन से श्रोता मुग्ध हो गए। इनके गायन के बोल थे उठो सखी मोरी कौनों ठगवा नगरिया लूटल हो... । श्याम तोहे नजर लग जाएगी। इनके साथ तबले पर पं. देवनारायण मिश्र संजय मिश्र वायलिन व हारमोनियम पर पंकज मिश्र संगत कर रहे थे।  इसके बाद प्रशस्ती तिवारी ने कथक नृत्य के माध्यम से कबीर की बंदगी की। प्रशस्ती की प्रस्तुति ने श्रोताओं में समां बांध दिया। प्रांगण करतल ध्वनि से गूंज उठा। इसके बाद भजन गायक चंदू लाल ने भजन प्रस्तुत किया। श्रोता भाव विभोर हो गए भ...

कबीर से मिलती है चुनौतियों से लड़ने की ज्योति

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-:  कबीर की वाणी से समाज की जड़ता टूटती है। नई चेतना की निर्मिति होती है। कबीर से युवा पीढ़ी को चुनौतियों से जूझने की ज्योति मिलती है। ये बातें साहित्यकार प्रो चंद्रकला त्रिपाठी ने कही। वह कबीर निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में कबीर चौरा मूलगादी मठ में चल रहे त्रिदिवसीय कबीर चौरा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को विद्वत गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी। कबीर का मोक्ष काशी से मगहर विषयक गोष्ठी में उन्होंने कहा कि कबीर अकेले मुक्ति नहीं चाहते थे। वह शोषित समाज को जड़ता से मुक्ति दिलाना चाहते थे। हर मनुष्य में स्वाभिमान भरना चाहते थे। कबीर ने समाज के अंतिम व्यक्ति को गरिमा दी। प्रो.त्रिपाठी ने कहा कि कबीर को पढ़ना ही नही जीना चाहिए। कबीर को जीने के लिए अनुराग चाहिए। इनसे पूर्व विशिष्ट वक्ता बीएचयू की प्रो. सुमन जैन ने कहा कि कबीर प्रेम के प्रवक्ता थे। उन्होंने समाज को ढाई आखर पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कबीर युवा पीढ़ी के पसंदीदा कवि हैं। कबीर की वाणी युवा पीढ़ी को आगाह ही नहीं, भयमुक्त भी करती है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे मूलगादी मठ के पीठाधीश्व...

चचा की चाय में मुस्कुराते हैं बापू

 ✍️रजनीश कुमार चौरसिया  स्वभावत: बापू हॅंसमुख थे। वर्तमान पीढ़ी के समक्ष बापू की काया नही है, परंतु उनकी छाया रुपी मोहनी मुस्कान जीवंत है। काशी विद्यापीठ में दो जगह हॅंसमुख बापू का दिग्दर्शन होता है। पहला पंत प्रशासनिक चौराहे पर स्थापित स्मारक में और दूसरा चचा की चाय में। हम बात कर रहे है‌ चचा बृजलाल के नींबू चाय की। चचा बृजलाल साधरण सा चायवाले है। चचा व्यक्ति साधारण है,परंतु इनका चाय असाधारण है। चचा एक हाथ में टोटीदार पीतल की केतली और दूसरे हाथ में छाले की टंगन वाली टोकरी लेकर परिसर फेरी करते है। एक छोर फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट से लेकर दूसरे छोर गांधीयन स्टडीज चेयर तक अविराम परिक्रमा करते है। यह सिलसिला सुबह आठ बजे शुरू होता है और शाम पांच बजे तक चलता है। चचा गरम-चाय गरम-चाय आवाज नहीं लगाते है।  चचा को जहां चार लोग इकठ्ठा दिख जाते है। वहां चचा रुक जाते हैं। अपने मधुरिम मुस्कान से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। चचा के मुस्कुराने मात्र से लोगो में चाय का चस्का उमड़ जाता है। विद्यापीठ का हर विभाग चचा के नींबू चाय का दीवाना है। प्रोफेसर्स स्टूडेंट्स के दिनचर्या में चचा का ती...

गंगामित्रों ने परखी गंगा जल की गुणवत्ता

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी- महामना मदनमोहन मालवीय गंगा शोध केंद्र बीएचयू के गंगामित्रों ने गुरुवार को रविदास घाट पर स्पॉट टेस्टिंग कर गंगाजल की गुणवत्ता को परखा।  परीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गंगामित्रों ने नगवां नाल के समीप के गंगाजल का सैम्पल लिया। फिर अस्सी घाट के गंगा जल का सैम्पल लिया। दोनों सैम्पल का  टीडीएस, पीएच डीओ कंसल्टेंसी आदि ज्ञात कर  तुलनात्मक अध्ययन किया।  स्पॉट टेस्टिंग में गंगामित्रों का निर्देशन कर रहे शोध छात्र गुरुदत्त सिंह ने बताया कि वाराणसी में गंगाजल की क्षारीयता बढ़ी हुई है।  उन्होंने बताया कि गंगाजल में ऑक्सीजन घुलनशीलता मानक के रुप है। फिलहाल गंगा में जलीय जीवों को कोई खतरा नहीं है।  इस मौके पर डॉ चंद्रशेखर, वैभव पांडेय, रजनीश चौरसिया, सत्यम चौरसिया धर्मेंद्र  मीता दास मंधाता मिश्र शुभम त्रिपाठी,अखिलेश ,सुधीर आदि मौजूद रहे। 

गंगामित्रों ने किया भगवानपुर एसटीपी का अवलोकन

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी- महामना मदनमोहन मालवीय गंगा शोध केन्द्र के गंगामित्रों ने बुधवार को भगवानपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर विजिट किया।  एसटीपी विजिट के दौरान गंगामित्रों ने एसटीपी समन्वयक से एसटीपी के एक-एक इकाई की बारीकी से जानकारी ली। एसटीपी समन्वयक  जल विश्लेषक डॉ.महेंद्र श्रीवास्तव ने गंगामित्रों को बताया कि भगवानपुर एसटीपी में प्रतिदिन नौ एमएलडी से अधिक सीवेज का शोधन होता है। शोधन से प्राप्त अपशिष्टों से खाद,विद्युत और बायोगैस का उत्पादन होता है।  उन्होंने आगे बताया कि वाराणसी में रोजाना साढ़े तीन सौ एमएलडी सीवेज निकलता है। भिन्न-भिन्न क्षमता के तीन एसटीपी से सिर्फ ढ़ाई सौ सीवेज का ही शोधन हो पाता है। शेष सौ एमएलडी सीवेज सीधे गंगा में गिर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत घाटों पर एसटीपी लगाने की तैयारी चल रही है।  इस दौरान शोध केंद्र सहायक  डॉ. चंद्रशेखर, वैभव पांडेय , रजनीश चौरसिया सत्यम चौरसिया , धर्मेंद्र गौण मंधाता मिश्र शुभम त्रिपाठी दिव्यांशी अनुपमा महेंद्र आदि गंगामित्र मौजूद रहे।

गंगामित्रों ने गंगा बेसिन की गतिविधियों को बारीकी से परखा

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया     वाराणसी-: महामना मदनमोहन मालवीय गंगा शोध केंद्र बीएचयू के ईको-स्किल्ड गंगामित्रों ने शुक्रवार को मणिकर्णिका घाट से आदिकेशव घाट तक सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान गंगामित्रों ने स्थानीय बाशिंदों से एक-एक घाट की ऐतिहासिकता-पौराणिकता की जानकारी ली। इसके साथ घाटों पर होने वाली दैनिक , सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक, सरकारी, गैर-सरकारी आदि गंगा बेसिन की सारी गतिविधियों को बारीकी से परखा।  सर्वेक्षण दल का नेतृत्व कर रहे रजनीश चौरसिया ने बताया कि विगत छः वर्षों में काशी के घाटों पर सुविधाएं बढ़ी है। स्वच्छता बढ़ी है। घाटों का सौन्दर्य बढ़ा है। चौरासी में सत्तर घाटों घाट देशी-विदेशी पर्यटकों को सहज ही लुभाते है। जिससे घाटों पर आर्थिक गतिविधियों के साथ जीविकापार्जन की संभावनाएं बढ़ी रही है।  गंगा शोध केंद्र के चेयरमैन प्रो. बी.डी त्रिपाठी ने बताया कि गंगा बेसिन-सर्वेक्षण-2020 की रिपोर्ट केंद्र् सरकार को भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस  सर्वेक्षण की जिम्मेदारी 20-20 गंगामित्रों की पांच टीम को सौंपी गई है। यह सर्वेक्षण दस दिसंबर तक पूरा ह...