Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2020

सीएए

नागरिकता पर असहिष्णु सियासत से झुलसा सहिष्णु भारत अगर आप पंद्रह दिनों से विदेश में है। देश का खबर जानने को टीवी न्यूज चैनल्स या अखबारों का सहारा लिये होंगे। तो आप धरना-प्रदर्शन, मार्च-नारेबाजी पथराव-लाठीचार्ज आगजनी धू-धूकर जलते वाहन टायर, सड़क पर बिखरे पत्थर जूता-चप्पल मुस्तैद पुलिस जवान, कर्फ्यू-बाजार में छाए सन्नाटे बंद दुकान आदि हिंसाजनक तस्वीर देख सहम गये हो़गे।चैनल पर एंकर क्या बोल रहा है? आपको सुनायी नहीं दिया होगा। अखबारों के शीर्षक में क्या लिखा है ? नही पढ़े होंगे। टीवी रिमोट या अखबार छोड़ मोबाईल उठाकर भारत में रहे परिवार-रिश्तेदार को फोन किये होंगे। सहमे स्वर में पूछे होंगे सब ठीक है न ! प्रतिक्रिया मिली होगी । इंटरनेट बंद हैं बाकी सब ठीक है। तब आप राहत की सांस लिये होंगे । मन में पनपे जिज्ञासा को शांत करने के लिए इतना पूछे जरुर होंगे देश में इतना बवाल क्यो हो रहा है ? "अरे ! वो देश में नागरिकता कानून में संशोधन-एनआरसी के विरोध में समुदाय विशेष में बवाल मचा हैं।" कुछ ऐसा ही जवाब मिला होगा। आप सोचे होंगे आखिर नागरिकता कानून में ऐसा क्या संशोधन हो गया ? जो समुदा...