Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2020

स्मृति: कैंसर नहीं, थेरेपी टेररिज्म ने छिनी सुरेंद्र की जिंदगी ! ।। द लोक लाईव

  ✍️ रजनीश चौरसिया  पिछले वर्ष अप्रैल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल में बतौर सह आचार्य डॉ सुरेंद्र पाल कैंसर से जूझते हुए जिंदगी हार गए। उनकी पत्नी डॉ मोनिका वर्मा तीसरी मैरिज एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए देश में व्याप्त मेडिकल टेररिज्म को सार्वजनिक की। उन्होंने फेसबुक पर तार्किकता से बेबाक लिखा कि... मुझसे मेरे पति को कैंसर नहीं, थेरेपी टेररिज्म ने छिना है! गौरतलब हो कि डॉ पाल तो एक बानगी भर है। देश में थेरेपी टेररिज्म, रोजाना हजारों कैंसर मरीजों की जिंदगी छिन रहा है। हमारे नीति निर्माता नेता-नौकरशाह धन-पद की मोह-लोभ में धृतराष्ट्र बने हुए हैं। दरअसल देश में मेडिकल टेररिज्म नेता-नौकरशाहों की छत्रछाया में फल-फूल रहा है। इसीलिए संज्ञान नहीं लेते हैं। क्योंकि उन्हें मानवता के दुश्मन ससमय उनकी हिस्सेदारी पहुंच देते है। न जाने समाज कब इन असुरों के वि रुद्ध मुखर होगा ? बहरहाल समझिए डॉ मोनिका से मेडिकल टेररिज्म!  सभी को नमस्कार आज 10 जून को मेरी और सुरेंद्र पाल जी की मैरिज एनिवर्सरी है। यह क्षण बेहद दुखद है। क्योंकि ...

विवेचना: दहशतगर्द विकास का अंत, सवाल जीवंत...आखिर क्या है खादी-खाकी की केमिस्ट्री? ।। द लोक लाईव

✍️रजनीश चौरसिया  ए भईया! कानपुर कांड की चर्चा बंद करिए। आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दूबे मुठभेड़ में मारा गया। क्या बात कर रहे हैं? अभी तो वह कल यानी गुरुवार को महाकाल मंदिर उज्जैन में निहत्था आत्मसमर्पण कर दिया था। उसे रात में यूपी पुलिस काफिला के साथ कानपुर ला रही थी। सुबह कैसे मुठभेड़ हो गया ?  ऐसा है उसे पुलिस जिस महिंद्रा टीयूवी से ला रही थी। वह रास्ते में रहस्यमय ढंग से पलट गई। तो वह पुलिस का हथियार छिन लिया। फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाब में पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। अरे भाई ! उसे यूपी पुलिस सफारी से ला रही थी। ये महिंद्रा टीयूवी कहां से आ गया ? दूसरी बात उसके हाथ में हथकड़ी और पैर में रॉड था। फिर कैसे हथियार छिन लिया और दौड़कर भागने लगा?अगर उसको पुलिस कस्टडी से भागना ही था। तो वह आत्मसमर्पण क्यो करता ? अच्छा ये बताईए जो गोली पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में चलाई । उसे कहां लगी ? भईया जी! एक सिर में दो गोली पेट-कमर को भेदकर पार हो गई। क्या बात कर रहे हैं ?  गोली बुलेटप्रूफ जैकेट को कैसे भेद सकती है ? अरे महाराज ! वह बुलेटप्रूफ जैकेट नही ...

युवा में युग परिवर्तन की शक्ति : मनोजकांत ।। द लोक लाईव

✍️ रजनीश चौरसिया वाराणसी: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस (72वें स्थापना वर्ष) के अवसर पर गुरुवार को सायं अभाविप काशी महानगर फेसबुक पर लाईव व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्यवक्ता अभाविप के अखिल भारतीय प्रक्षिक्षण एवं प्रकाशन प्रमुख श्री मनोजकांत जी ने  अभाविप की विकास यात्रा विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि युवा में युग परिवर्तन की शक्ति है। विश्व में सर्वप्रथम युवाशक्ति की पहचान अभाविप ने की। अन्य छात्र संगठन निजी स्वार्थ में छात्रशक्ति का दोहन करते थे। छात्रों का उपयोग राजनीतिक औजार के रुप में करते थे। छात्रों को व्यवस्था भंग करने के लिए उकसाते थे। जिससे समाज में धारणा बन गई थी। छात्र व्यवस्था विरोधी होते हैं। उन्होंने कहा कि 72 वर्ष में अभाविप ने अपनी रचनात्मक कार्यपद्धति से समाज की उक्त धारणा को बदल दी। नतीजतन आज समाज छात्रों को व्यवस्था विरोधी नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधारक मानता है। उन्होंने कहा कि अभाविप ने समाज को नई अवधारणा दी । छात्र कल का नहीं, आज का नागरिक है। राष्ट्रनिर्माण में छात्रों का अहम योगदान है। उन्होंने अभाविप की स्थापना पर चर्चा करते हुए कहा क...

अभाविप: 72वें स्थापना दिवस पर रोपे 101 पौधें ।। द लोक लाईव

✍️रजनीश चौरसिया वाराणसी: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस (72वां स्थापना वर्ष ) के अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् काशी महानगर की ओर से विविध रचनात्मक आयोजन किया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शताब्दी वर्ष के मद्देनजर परिसर में पौधारोपण रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  प्रशासनिक चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि अभाविप काशी प्रांत वृहदस्तर पर पौधारोपण अभियान चलाएंगा। शहर को हरा-भरा बनाएंगा।  विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ साहब लाल मौर्य ने  ने कहा कि समाज को पौधारोपण के साथ पौधा संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्त्ताओं ने परिसर में नीम पीपल सागौन जामुन सहित 101 पौधा रोपे। कार्यक्रम संयोजन महानगर सहमंत्री अश्वनी जायसवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत छात्रसंघ उपाध्यक्ष किशन सिंह ने किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ निशा सिंह, उपाध्यक्ष उर्जस्विता सिंह, मंत्री कुंवर ज्ञानेंद्र सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त फेसबुक पर हैश टैग के साथ सेल्फी विद रोल मॉडल, कार्...

दबंगों ने आशियाने पर चढ़ाया ताला, कंधे पर दर्द का झोला लटका दर-दर न्याय मांग रहे हैं बुजुर्ग पत्रकार

✍️ रजनीश चौरसिया वाराणसी-: सत्ता के साये में दबंग बेखौफ हो गये हैं। खुलेआम गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। दबंगों के रसूख से आम जनता भयभीत हैं। पुलिस महकमा बेबस है। आला अफसर भी उनके विरुद्ध शीघ्रता से कार्रवाई नहीं कर रहे है। ताज़ा घटना भेलुपुर थाने से जुड़ा हुआ है। लॉकडाउन के दौरान गैर-मौजूदगी में दबंगों ने वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत तिवारी के आशियाने पर कब्जा कर लिया। जब बुजुर्ग पत्रकार दंपति अनलॉक-1 में गांव से केदारघाट स्थित स्वामी मठ पहुंचे। तब अपने आशियाने पर दूसरा ताला चढ़ा देख आवाक हो गये। उन्होंने पास-पड़ोस में पूछताछ की। पता चला कि मठ के दूसरी मंजिल के दबंग किरायेदार ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत उन्होंने फौरन स्थानीय पुलिस चौकी पर की। सेत्ता पक्ष से जुड़े होने के चलते चौकी इंचार्ज ने दबंग के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि दबंग के दबाव में बुजुर्ग पत्रकार को उल्टे पांव गांव लौट जाने का फरमान सुना दिया। तब से पीड़ित बुजुर्ग पत्रकार कंधे पर दर्द का झोला लटकाकर भेलेपुर थाना से लगायत आला पुलिस अफसरों के दर पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनकी गुहार अब तक अनस...

एक साज़िश है युवा पत्रकार की खुदकुशी ?

एक पत्रकार आत्महत्या कैसे कर सकता है ? यह सोचकर पत्रकार बिरादरी स्तब्ध है। देश के प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स को सशंकित नजरों से देख रही है। अस्पताल प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर रही है। काशी के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.वशिष्ठ नारायण सिंह युवा पत्रकार की आत्महत्या को इरादतन हत्या बता रहे हैं। वास्तविक पत्रकारों का जीवन बड़ा दुखमय होता है। वह खाने बगैर भले मर जायं, लेकिन आत्महत्या नहीं कर सकते। जीवन के कंटकाकीर्ण मार्ग पर चलते और दूसरे को रास्ता दिखाते उसकी जिन्दगी बीत जाती है। आत्महत्या से भी खराब स्थिति में जीवन गुजारने और परिवार की परवरिश करने वाला पत्रकार आत्महत्या करेगा, सोचा भी नहीं था।वह भी देश‌ के प्रतिष्ठित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती पत्रकार.                                      जी हां, मैं बात कर रहा हूं दैनिक भास्कर के पत्रकार तरुण सिसौदिया की. सिसौदिया जी समर्पित पत्रकार थे. वह हेल्थ बीट देखते थे. उन्हें कोरोना से पीड़ित होने के कारण पन्द्रह दिन पहले देश के प्रतिष्ठित अस्पताल दिल्ल...