Skip to main content

दबंगों ने आशियाने पर चढ़ाया ताला, कंधे पर दर्द का झोला लटका दर-दर न्याय मांग रहे हैं बुजुर्ग पत्रकार

✍️ रजनीश चौरसिया

वाराणसी-: सत्ता के साये में दबंग बेखौफ हो गये हैं। खुलेआम गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। दबंगों के रसूख से आम जनता भयभीत हैं। पुलिस महकमा बेबस है। आला अफसर भी उनके विरुद्ध शीघ्रता से कार्रवाई नहीं कर रहे है। ताज़ा घटना भेलुपुर थाने से जुड़ा हुआ है। लॉकडाउन के दौरान गैर-मौजूदगी में दबंगों ने वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत तिवारी के आशियाने पर कब्जा कर लिया। जब बुजुर्ग पत्रकार दंपति अनलॉक-1 में गांव से केदारघाट स्थित स्वामी मठ पहुंचे। तब अपने आशियाने पर दूसरा ताला चढ़ा देख आवाक हो गये। उन्होंने पास-पड़ोस में पूछताछ की। पता चला कि मठ के दूसरी मंजिल के दबंग किरायेदार ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत उन्होंने फौरन स्थानीय पुलिस चौकी पर की।

सेत्ता पक्ष से जुड़े होने के चलते चौकी इंचार्ज ने दबंग के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि दबंग के दबाव में बुजुर्ग पत्रकार को उल्टे पांव गांव लौट जाने का फरमान सुना दिया। तब से पीड़ित बुजुर्ग पत्रकार कंधे पर दर्द का झोला लटकाकर भेलेपुर थाना से लगायत आला पुलिस अफसरों के दर पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनकी गुहार अब तक अनसुनी है। मठ की गैलरी में बुजुर्ग पत्रकार दंपति दिन-रात गुजार रहे हैं। उन्हे अब आत्मरक्षा की चिंता सताने लगी है। कहीं दबंग उनकी हत्या न कर दे ! विडंबना यह है कि चार दशक पत्रकारिता में गुजार चुके पीड़ित पत्रकार का मददगार कोई नहीं है। न अधिकारी, न जनप्रतिनिधि, न पत्रकार संगठन !

पीड़ित पत्रकार श्रीकांत तिवारी के अनुसार सन् 1964 से केदारनाथघाट स्थित स्वामी मठ में एक कमरा आवंटित है।
मठ में पांच दशक से बतौर किरायेदार रह रहे थे। होली से पूर्व वह तीन मार्च को अपने गांव चले गये थे। इसी दरम्यियान देशव्यापी लॉकडाउन लग गया। दो महीने तक वाराणसी नहीं लौट सका। अनलॉक-1 में 22 जून को पत्नी के साथ वाराणसी लौटा । आशियाने पर दबंगों के कब्जा देख आवाक रह गया। न्याय के लिए दो दिन चौकी-थाने का खाक छानते रहा । पुलिसिया रवैये को देखते हुए 24 जून को एसएसपी प्रभाकर चौधरी को अर्जी दी । 15 दिन गुजर गये उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

अब नये एसएसपी अमित पाठक से उम्मीद है कि वह दबंग के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करेंगे। ज्ञात हो कि वाराणसी की पुलिसिया रवैये से नाराज़ शासन ने सोमवार को तत्कालीन एसएसपी का तबादला कर दिया है। एसएसपी के रुप में 2007 बैंच के आईपीएस अमित पाठक को नियुक्त किया है।

गौरतलब हो कि श्रीकांत पत्रकार तिवारी चार दशक तक पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे। इस दौरान आज ,अमर उजाला दैनिक जागरण आदि समाचार पत्रों में बतौर पत्रकार अपनी सेवा दी है। दैनिक जागरण से 2008 में सेवानिवृत्त होने के बाद पत्रकार तिवारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के महामना मदनमोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान में अतिथि अध्यापक के रुप में सेवा दे रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

अभाविप ने लगाया शर्बत स्टाल, शिवभक्तों को मिला राहत।।द लोक लाईव।।

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर स्टाल लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं एवं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में गुड़ जल और शर्बत वितरित किया। बाबा के दर्शनार्थ धूप में खड़े शिवभक्तों को राहत मिला। हर हर महादेव क्षेत्र गूंज उठा।  महाशिवरात्रि पर दूर-दराज से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने करोड़ों शिवभक्त काशी पहुंचते है। स्टाल का शुभारंभ काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने किया। इस मौके पर काशी महानगर उपाध्यक्ष ऊर्जस्विता सिंह, यूविका तिवारी, रजनीश चौरसिया, गौरव मालवीय, पायल राय, शरद मनीष प्रवीण, मनोज, शानू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारी अबला नहीं शक्ति की प्रतिमूर्ति : ऊर्जस्विता सिंह llद लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: भारत की नारी सनातन काल से सशक्त है। भारतीय नारी की शक्तिकरण को आज पूरी दुनियां महसूस कर रही है। भारतीय नारी परिवार समाज और राष्ट्र पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। ये बातें  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर ऊर्जस्विता सिंह ने कही।  वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्र पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।  इसके बाद विशिष्ट वक्ता सरस्वती इण्टर कालेज की सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती अलका गुप्ता ने कहा कि नये भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता कर रहे अभाविप काशी महानगर अध्यक्ष डा. संजय सिंह गौतम ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय वीरांगनाओं को आदर्श बनाना चाहिए। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्र...

गंगामित्रों ने लगाया गंगा संस्कारशाला बच्चों को बताया गंगा का महत्व।। द लोक लाईव।।

 ✍️रजनीश कुमार चौरसिया  वाराणसी- महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र बीएचयू के इको-स्किल्ड गंगामित्रों ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में गंगा संस्कारशाला का आयोजन किया। संस्कारशाला में गंगा मित्रों ने बच्चों को गंगा का सांस्कृतिक आर्थिक सामाजिक आदि महत्व को बारीकी से समझाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने गंगा से जुड़े रोचक प्रश्नों को पूछा। प्रश्नों का उत्तर गंगामित्र धर्मेंद्र गौड़ ने सोदाहरण दिया।  प्रारंभ में राज पटेल ने गंगा थीम सांग प्रस्तुत किया। अंत में टीम लीडर रजनीश चौरसिया ने विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं बच्चों को गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती भाटिया अध्यापिका मीरा देवी, निर्मला सिंह, निर्मला देवी,निशा राजकुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।