Skip to main content

युवा में युग परिवर्तन की शक्ति : मनोजकांत ।। द लोक लाईव


✍️ रजनीश चौरसिया
वाराणसी: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस (72वें स्थापना वर्ष) के अवसर पर गुरुवार को सायं अभाविप काशी महानगर फेसबुक पर लाईव व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्यवक्ता अभाविप के अखिल भारतीय प्रक्षिक्षण एवं प्रकाशन प्रमुख श्री मनोजकांत जी ने
 अभाविप की विकास यात्रा विषय पर व्याख्यान दिया।

उन्होंने कहा कि युवा में युग परिवर्तन की शक्ति है। विश्व में सर्वप्रथम युवाशक्ति की पहचान अभाविप ने की। अन्य छात्र संगठन निजी स्वार्थ में छात्रशक्ति का दोहन करते थे। छात्रों का उपयोग राजनीतिक औजार के रुप में करते थे। छात्रों को व्यवस्था भंग करने के लिए उकसाते थे। जिससे समाज में धारणा बन गई थी। छात्र व्यवस्था विरोधी होते हैं।

उन्होंने कहा कि 72 वर्ष में अभाविप ने अपनी रचनात्मक कार्यपद्धति से समाज की उक्त धारणा को बदल दी। नतीजतन आज समाज छात्रों को व्यवस्था विरोधी नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधारक मानता है। उन्होंने कहा कि अभाविप ने समाज को नई अवधारणा दी । छात्र कल का नहीं, आज का नागरिक है। राष्ट्रनिर्माण में छात्रों का अहम योगदान है।

उन्होंने अभाविप की स्थापना पर चर्चा करते हुए कहा कि आजादी के बाद राष्ट्रवादी चिंतकों ने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की आवश्यकता महसूस की। फलस्वरूप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् उभरकर सामने आया। छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने का बीड़ा उठाया।

उन्होंने अभाविप के सात दशक की विकास यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि अभाविप प्रारंभ से राष्ट्रहित में गंभीर प्रयास कर रही है। सरकारों को नीति निर्धारण की दृष्टि दे रही है। देश में संचालित राष्ट्रीय प्रौढ़ शिक्षा अभियान अभाविप की प्रमुख उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि अभाविप छात्र-छात्रा में भेद नहीं करती है। उन्हें समानरुप से संस्कारित करती है। ज्ञान शील एकता के मंत्र से राष्ट्रीय चेतना से जोड़ती है। उन्हें देश समाज का बागडोर संभालने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि अभाविप ने राष्ट्रवाद के पथ पर चलते हुए अखिल विश्व पटल पर शैक्षिक परिवार की नई अवधारणा स्थापित की है। इसी अवधारणा की बदौलत आज अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

Comments

Popular posts from this blog

अभाविप ने लगाया शर्बत स्टाल, शिवभक्तों को मिला राहत।।द लोक लाईव।।

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर स्टाल लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं एवं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में गुड़ जल और शर्बत वितरित किया। बाबा के दर्शनार्थ धूप में खड़े शिवभक्तों को राहत मिला। हर हर महादेव क्षेत्र गूंज उठा।  महाशिवरात्रि पर दूर-दराज से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने करोड़ों शिवभक्त काशी पहुंचते है। स्टाल का शुभारंभ काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने किया। इस मौके पर काशी महानगर उपाध्यक्ष ऊर्जस्विता सिंह, यूविका तिवारी, रजनीश चौरसिया, गौरव मालवीय, पायल राय, शरद मनीष प्रवीण, मनोज, शानू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारी अबला नहीं शक्ति की प्रतिमूर्ति : ऊर्जस्विता सिंह llद लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: भारत की नारी सनातन काल से सशक्त है। भारतीय नारी की शक्तिकरण को आज पूरी दुनियां महसूस कर रही है। भारतीय नारी परिवार समाज और राष्ट्र पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। ये बातें  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर ऊर्जस्विता सिंह ने कही।  वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्र पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।  इसके बाद विशिष्ट वक्ता सरस्वती इण्टर कालेज की सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती अलका गुप्ता ने कहा कि नये भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता कर रहे अभाविप काशी महानगर अध्यक्ष डा. संजय सिंह गौतम ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय वीरांगनाओं को आदर्श बनाना चाहिए। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्र...

गंगामित्रों ने लगाया गंगा संस्कारशाला बच्चों को बताया गंगा का महत्व।। द लोक लाईव।।

 ✍️रजनीश कुमार चौरसिया  वाराणसी- महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र बीएचयू के इको-स्किल्ड गंगामित्रों ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में गंगा संस्कारशाला का आयोजन किया। संस्कारशाला में गंगा मित्रों ने बच्चों को गंगा का सांस्कृतिक आर्थिक सामाजिक आदि महत्व को बारीकी से समझाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने गंगा से जुड़े रोचक प्रश्नों को पूछा। प्रश्नों का उत्तर गंगामित्र धर्मेंद्र गौड़ ने सोदाहरण दिया।  प्रारंभ में राज पटेल ने गंगा थीम सांग प्रस्तुत किया। अंत में टीम लीडर रजनीश चौरसिया ने विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं बच्चों को गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती भाटिया अध्यापिका मीरा देवी, निर्मला सिंह, निर्मला देवी,निशा राजकुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।