✍️रजनीश चौरसिया
वाराणसी: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस (72वां स्थापना वर्ष ) के अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् काशी महानगर की ओर से विविध रचनात्मक आयोजन किया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शताब्दी वर्ष के मद्देनजर परिसर में पौधारोपण रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशासनिक चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि अभाविप काशी प्रांत वृहदस्तर पर पौधारोपण अभियान चलाएंगा। शहर को हरा-भरा बनाएंगा। विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ साहब लाल मौर्य ने ने कहा कि समाज को पौधारोपण के साथ पौधा संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्त्ताओं ने परिसर में नीम पीपल सागौन जामुन सहित 101 पौधा रोपे।
कार्यक्रम संयोजन महानगर सहमंत्री अश्वनी जायसवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत छात्रसंघ उपाध्यक्ष किशन सिंह ने किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ निशा सिंह, उपाध्यक्ष उर्जस्विता सिंह, मंत्री कुंवर ज्ञानेंद्र सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त फेसबुक पर हैश टैग के साथ सेल्फी विद रोल मॉडल, कार्यकर्ता अनुभूति वीडियो अभियान चलाया गया। महानगर मंत्री कुंवर ने बताया कि काशी महानगर के पेज पर सायं छः बजे अखिल भारतीय प्रकाशन एवं प्रशिक्षण प्रमुख मनोजकांत संगठन की विकास-यात्रा विषय पर लाईव चर्चा करेंगे।

Comments
Post a Comment