संस्मरण/यात्रावृत्तांत।। ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वर्षों से धरी इच्छा की पूर्ति हुई। दिल सुकून से भर गया। ठीक-ठीक याद है। एक इच्छा मेरे दिल में पांच वर्ष से धरी थी। यानी विद्यापीठ में प्रवेश के दिन से। अब विद्यापीठ में शेष दिन बचे हैं। तब इच्छा साकार हुई। बीए मॉस कम्युनिकेशन में एडमिशन के वक्त इच्छा कल्पित हुई थी। अब हम भी विद्यापीठ में आ गये हैं। टूर पर जाएंगे। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। इस भाव के मूल में पिता जी की किस्सागोई है। बचपन में पिता जी अक्सर हम लोगों से विद्यापीठ से जुड़े संस्मरण बताते थे। अब भी बताते हैं। उनमें छात्र जीवन की मस्ती खासकर टूर का जिक्र रोचक ढंग से करते हैं। गौरतलब तलब हो कि मेरे पिताजी विद्यापीठ से डेढ़ दशक तक जुड़े रहे। क्रमशः छात्र, शोधार्थी, शिक्षक व प्रशासक के रुप में। खैर आगे बात करते हैं। ग्रेजुएशन में टूर सेलेबस में नहीं था। फर्स्ट ईयर में यह बात पता चली। मन में निराशा हुई। द्वितीय वर्ष में निराशा गहरी हो गई। जब पता चला कि मेरी रशिया की यात्रा कैंसिल हो गई। इस घटना की किस्सागोई अलग है। मैं समझता हूं। यहां उल्लेख उचित नहीं है। हालांकि इस घटन...