रिपोर्ट रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी- आशा बॉक्सिंग एकेडमी ऐढ़े में शनिवार को बॉक्सर स्वर्गीय जगत बहादुर शाही स्मृति दो दिनी बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि हरहुआ ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय ने फीता काटकर किया। उन्होंने परिचय प्राप्त कर बॉक्सरों की हौसलाफजाई की। आशा बॉक्सिंग एकेडमी व वाराणसी बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त कोतत्वावधान में आयोजित सीनियर वर्ग प्रतियोगिता के पहले दिन तीस बाउट खेले गए। सेमीफाइनल राउंड के लिए चौबीस ब्वायज व सात गर्ल्स बॉक्सर क्वालीफाई की। आयोजक आशा बॉक्सिंग एकैडमी के सचिव गोपाल शाही ने बताया कि फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में तेरह व महिला वर्ग में दस बॉक्सर पंच मारेंगे। इस मौके पर डॉ संजय सिंह गौतम , दिलीप सिंह,ग्राम प्रधान पदुम पांडेय आदि गणमान्य मौजूद रहे।