Skip to main content

लखनिया दरी: दिल की दरिया का सफर ।। द लोक लाईव।।

 संस्मरण/यात्रावृत्तांत।। ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया






वर्षों से धरी इच्छा की पूर्ति हुई। दिल सुकून से भर गया। ठीक-ठीक याद है। एक इच्छा मेरे दिल में पांच वर्ष से धरी थी। यानी विद्यापीठ में प्रवेश के दिन से। अब विद्यापीठ में शेष दिन बचे हैं। तब इच्छा साकार हुई। बीए मॉस कम्युनिकेशन में एडमिशन के वक्त इच्छा कल्पित हुई थी। अब हम भी विद्यापीठ में आ गये हैं। टूर पर जाएंगे। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। इस भाव के मूल में पिता जी की किस्सागोई है। बचपन में पिता जी अक्सर हम लोगों से विद्यापीठ से जुड़े संस्मरण बताते थे। अब भी बताते हैं। उनमें छात्र जीवन की मस्ती खासकर टूर का जिक्र रोचक ढंग से करते हैं। गौरतलब तलब हो कि मेरे पिताजी विद्यापीठ से डेढ़ दशक तक जुड़े रहे। क्रमशः छात्र, शोधार्थी, शिक्षक व प्रशासक के रुप में। खैर आगे बात करते हैं। 



ग्रेजुएशन में टूर सेलेबस में नहीं था। फर्स्ट ईयर में यह बात पता चली। मन में निराशा हुई। द्वितीय वर्ष में निराशा गहरी हो गई। जब पता चला कि मेरी रशिया की यात्रा कैंसिल हो गई। इस घटना की किस्सागोई अलग है। मैं समझता हूं। यहां उल्लेख उचित नहीं है। हालांकि इस घटना के कुछ ही दिनों बाद तसल्ली मिली। वाईस चांसलर ने मुझे पूणे में आयोजित 8वें भारतीय छात्र संसद में काशी विद्यापीठ के प्रतिनिधि के तौर नामित किया। इस तरह मुझे यूनिवर्सिटी की ओर से पूणे ट्रिप का मौका मिला। मैं इस ट्रिप को लीडरशिप ट्रिप मानता हूं। क्योंकि इस ट्रिप में क्लासमेट्स साथ
नहीं थे। यह तो पहली बात हुई। दूसरी बात इस ट्रिप में मस्ती कम जिम्मेदारी ज्यादा थी। फिर इसके बाद ग्रेजुएशन तृतीय वर्ष में मैं व्यक्तिगत तौर पर गोवा फिल्मफेस्टिवल में प्रतिभागिता हेतु कोशिश की। किंतु विभागीय अड़चन क्लासमेट्स की एकजुटता के अभाव में मेरी कोशिश असफल रही। ग्रेजुएशन कंप्लीट हो गया। मैं सेलेबस देखकर एमजेएमसी में एडमिशन लेने का मन बनाया। क्योंकि कि एमजेएमसी के सेलेब्स में एजुकेशनल टूर था। इसके अतिरिक्त कई वजह है। 




एमजेएमसी फर्स्ट सेमेस्टर में उमंग था। सेकेंड सेमेस्टर में टूर जाएगा। सेकेंड सेमेस्टर के शुरुआती दिनों से टूर के लिए सभी साथी उत्सुक थे। सभी की उत्सुकता के मद्देनजर उत्तराखंड टूर तय हुआ। मेरे साथ कई साथियों कड़ी मशक्कत कर टिकट आरक्षण सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली। सभी क्लासमेट्स के चेहरे पर टूर का उमंग साफ झलक रहा था। फिर क्या हुआ कि अगले ही दिन चुनाव की तिथि घोषित हो गई। टूर कैंसिल हो गया। क्लासमेट्स के खिले चेहरे मुरझा गये। सेकेंड सेमेस्टर में चिपचिपाती गर्मी में टूर का कोरम पूरा हुआ। हमारे बैच का दुर्भाग्य था । हम लोग टूर नहीं जा पाये। एक-दूसरे को समझ नहीं पाये। इसका परिणाम यह हुआ कि हमारा बैच एकजुट नहीं हो पाया। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्लासमेट्स में मतभेद गहराते गये। थर्ड सेमेस्टर में आपसी अनबन धरातल पर आ गये। अजीज संबंध  
नजरअंदाज हो गये। कुछ स्वार्थी हो गये। फिर मैं फोर्थ सेमेस्टर का एग्जाम देने के बाद मन ही मन मान लिया। 

 हम एमजेएमसी 2018 बैच के लोग कभी एकजुट नहीं हो पायेंगे। पारस्परिक संबंध बरकरार नहीं रख पायेंगे। इसी द्वंद में विचरणशील था। आनंद, चंद्रकांत, आशुतोष से की ओर से एक छोटी-सी ट्रिप लखनिया दरी का आफर मिला। मैं हामी भरने से पहले असमंजस में पड़ गया।  क्या अबकी बार हम लोग साथ में ट्रिप पर जा पायेंगे? ट्रिप की योजना पुरी होगी? इस बार मैं कोई राय देने से खुद को बचाया । बस हामी भर कर सारी तैयारी तीनों काबिल दोस्तों के कंधे पर भरोसे के साथ छोड़ दिया। मुझे मन ही मन डर भी था।  मेरे राय देने से किसी को ठेस पहुंचे। कहीं ट्रिप कैंसिल न हो जाएं।
मेरे मन में यह निगेटिव धारणा थी। इसका कारण यह है। मुझे विद्यापीठ में स्टूडेंट के रुप में पांच साल बीत गये। इन पांच साल में अनगिनत ट्रिप प्लान हुआ।  


मगर कभी मनैजमेंट ,फाइनेंशियल, इंटैक्चुअल कोलेबेरेशन आदि ईश्यू के कारण प्लान मूर्त रुप नहीं ले पाया। आशय हम सभी एक बिंदु पर सहमति नहीं बना पाये। इससे पहले साथ में ट्रिप नहीं कर पाये। अबकी बार पाईपर्स तिकड़ी ने आठ अक्टूबर की डेट तय की। मुझे पता चला क्लास के लोग पंद्रह लोग राजी है। तीन-चार लोगों का सस्पेंस है। मुझे खुशी हुई। चलो ! पंद्रह लोग काफी है। मैंने अविलंब हामी भर दिया। अपने हिस्से का रकम भी वालेट से अदा कर दी।

 अब आगे आज का वृतांत ।





सुबह साढ़े सात बजे ट्रिप का साधन टूरिस्ट ट्रवेलर विद्यापीठ गेट नं दो पर पहुंच गई। लगभग सभी साथी तय समय पहुंच गये थे। विधिवत स्नान पूजा-पाठ के कारण मैं एक घंटा देर से पहुंचा। हालांकि मैं अनामिका ईशा अंकिता के पहले पहुंच गया। इसलिए लेट होने का सारा ठीकरा अनामिका के सिर पर फूटा। इस बीच कुछ देर के लिए मेरी स्नान पद्धति हास्य जरुर बना । परंतु पूरे ट्रिप में हास्य के केंद्र में चंदू ही रहा। साढ़े दस बजे रामनगर से ससामाग्री रतनदीप को पिंकअप करने बाद गाड़ी रफ्तार पकड़ी।

 इस बीच गाड़ी में हंसी-ठिठोली अंत्याक्षरी हुई। अंत्याक्षरी में ब्वायज का पलड़ा भारी रहा। क्योंकि गर्लस् में सिर्फ अनामिका अंशु ज्योति सोनाली मोर्चा संभाल रही थी। बाकि पूजा अंकिता ईशा मौन प्रतिभागी थी। डेढ़ घंटे में चालीस किमी दूरी तय की। बारह बजे मिर्जापुर स्थित मां भण्डारी देवी की पहाड़ी पर गाड़ी रुकी। हम लोग पैदल मार्ग से मां के धाम पहुंचे। दर्शन-पूजन अति जरुरी फोटोग्राफी के बाद बनारसी कचौड़ी जलेबी जलपान ग्रहण किए। तकरीबन आधा पौन घंटा सुशांत पावन प्रांगण में व्यतीत किये।

 फिर यहां से लखनिया दरी के लिए प्रस्थान किए। तकरीबन उपरान्ह एक बजे लखनियां दरी में प्रवेश कर गये। यहां पहले की भांति भीड़-भाड़ नहीं था। अप्रत्याशित शांति थी।
जलराशि की सुमधुर संगीत कानों में घुल रही थी। हृदय में सुकंपन शुरु हो गया। तात्कालिक उद्गार यही था। तेरा मधुर संगीत मोहे...दिल में समा जा दरिया। हम लोग चलते-चलते एक टीले के पास पहुंचे। यहां केक कटिंग कर आपस में ट्रिप सेलेब्रेट
किए। हंसी-मजाक किए। बंदर से डरे-लड़े। फिर मनमोहक प्रकृति की गोद में रम गये। सभी अपने ढंग से शीतल मन्द मंद बह रहे पवन को महसूस करने लगे। देखते ही देखते अजीजों के साथ बिखर गये। कोई बहते पानी खुद को तर कर रहा था। तो कोई पानी में पैर डालकर छपछुप कर रहा था। यहां सभी में एकरुपता नहीं थी। परंतु एकता थी। 


सभी में फोटो की ललक समान था। सभी चाहते थे। मेरी फोटो अच्छे नजारों के साथ आ जाएं। कहने का आशय है सभी आपस में अपने-अपने ढंग से खुद को मोबाईल कैमरों में कैद किए। सेल्फी लिए। प्रकृति के साथ भरपूर जिएं। सानंद हुए। इस बीच एक टीले पर मंडली में सभी एकजुट हुए। एक दो को छोड़कर । मंडली में ट्रूथ एंड डेयर गेम की बिसात बिछी। इस बिसात का उद्देश्य एक-दूसरे के अंदर छिपी फिलींग्स को बेपर्दा करना था। इस गेम का गौण पक्ष था। सभी एक-दूसरे को करीब से जाने-समझे। धारणा बनाएं। धारणा बदले। यादें सजाएं। खुद को एक-दूसरे के करीब लाएं। प्रतिबद्धता अपनाएं। अब चर्चा गेम के रोचक पक्ष की। इस गेम में सभी का उमंग तरंग सातवें आसमान पर था। गर्लस् अबकी बार तो इससे यह बात कबुलवाई लूंगी। ब्वायज आने दो मौका इसका छक्का छुड़ा देगी। इसी के साथ शुरु हुआ ट्रूथ एंड डेयर । नियमानुसार सभी एक-दूसरे से नोंक-झोंक, वाद-प्रतिवाद किए। लगभग यह गेम डेढ़ घंटा चला। इस गेम के बाद अधिकत्तर साथी  खुशनुमा दिखे। चलो! हम झूठ को सच बनाकर बच गये। वहीं कुछ साथी अपनी सच्चाई को बककर खुद को लोल समझने लगे। ठगा महसूस करने लगे। जिसमें मैं और आशुतोष प्रमुख था। हम दोनों ने अब तक अनकहे सच को बके थे। चलो दोस्तो के बीच ऐसा होता है। ऐसा कहकर खुद को बहला लिये। इसके बाद टाप टीले पर फोटोग्राफी करते-करते साढ़े चार बजे गया। प्ला बना आगे चला जाए। आगे फोटो अच्छी आएगी। मगर कुछ साथी देर होने लगी। उन्हें तय समय पर घर पहुंचना था। आगे चलने का प्लान कैंसिल हो गया। हम लोग घर के लिए प्रस्थान किए। बीच रास्ते रामनगर में इडली डोसा पेपर का स्वाद लिए। एक दो गर्लस् नहीं उतरी। एक दो ब्वायज जमकर पेट पूजन किए। तत्पश्चात शाम छः: बजे तक गाड़ी गंतव्य स्थान पर पहुंची। यादगार ट्रिप की यादें लम्हे लेकर सभी अपने-अपने घर रवाना हुए। इसी के साथ ट्रिप पुरी हुई। फिर नई ट्रिप बने । साथियों की संख्या बढ़े।
यह एक शुभ शुरुआत है। जिंदगी के सफर में यह शुरुआत एक यादगार श्रृखंला बननी चाहिए।
विश्वास से कह सकते हैं। जिंदगी सुकून की श्रृंखला बन जाएगी।

 अब इस छोटी-सी ट्रिप की बड़ी बातें । जिसने ट्रिप को यादगार बनाई। ट्रिप में सुकून भरी। इस ट्रिप में रतनदीप का बेजोड़ मनैजमेंट, अद्वितीय परिश्रम, आशुतोष का सहज व्यवहार। आनंद का चुटकुलेबाजी। जयकिशन का हंसमुखी चेहरा। सूर्य की चपलता। चंदू की तुनकमिजाजी । सोनाली का उमंग। पूजा का मौनव्रत। अनामिका का नोंक-झोंक। ज्योति-अंशु की जोड़ी।  अंकिता ईशा का जुड़ाव। इस ट्रिप के सहयात्रियों में इतनी विविधता थी। असल में विविधता ही ट्रिप की सार्थकता है।इस ट्रिप की कमियों को दरकिनार करते हुए, मेरे मत से लखनिया दरी का ट्रिप दिल की दरिया का सफर सरीखा था।
इसी के साथ सभी राम...राम..





Comments

Popular posts from this blog

अभाविप ने लगाया शर्बत स्टाल, शिवभक्तों को मिला राहत।।द लोक लाईव।।

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर स्टाल लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं एवं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में गुड़ जल और शर्बत वितरित किया। बाबा के दर्शनार्थ धूप में खड़े शिवभक्तों को राहत मिला। हर हर महादेव क्षेत्र गूंज उठा।  महाशिवरात्रि पर दूर-दराज से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने करोड़ों शिवभक्त काशी पहुंचते है। स्टाल का शुभारंभ काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने किया। इस मौके पर काशी महानगर उपाध्यक्ष ऊर्जस्विता सिंह, यूविका तिवारी, रजनीश चौरसिया, गौरव मालवीय, पायल राय, शरद मनीष प्रवीण, मनोज, शानू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारी अबला नहीं शक्ति की प्रतिमूर्ति : ऊर्जस्विता सिंह llद लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: भारत की नारी सनातन काल से सशक्त है। भारतीय नारी की शक्तिकरण को आज पूरी दुनियां महसूस कर रही है। भारतीय नारी परिवार समाज और राष्ट्र पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। ये बातें  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर ऊर्जस्विता सिंह ने कही।  वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्र पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।  इसके बाद विशिष्ट वक्ता सरस्वती इण्टर कालेज की सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती अलका गुप्ता ने कहा कि नये भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता कर रहे अभाविप काशी महानगर अध्यक्ष डा. संजय सिंह गौतम ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय वीरांगनाओं को आदर्श बनाना चाहिए। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्र...

गंगामित्रों ने लगाया गंगा संस्कारशाला बच्चों को बताया गंगा का महत्व।। द लोक लाईव।।

 ✍️रजनीश कुमार चौरसिया  वाराणसी- महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र बीएचयू के इको-स्किल्ड गंगामित्रों ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में गंगा संस्कारशाला का आयोजन किया। संस्कारशाला में गंगा मित्रों ने बच्चों को गंगा का सांस्कृतिक आर्थिक सामाजिक आदि महत्व को बारीकी से समझाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने गंगा से जुड़े रोचक प्रश्नों को पूछा। प्रश्नों का उत्तर गंगामित्र धर्मेंद्र गौड़ ने सोदाहरण दिया।  प्रारंभ में राज पटेल ने गंगा थीम सांग प्रस्तुत किया। अंत में टीम लीडर रजनीश चौरसिया ने विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं बच्चों को गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती भाटिया अध्यापिका मीरा देवी, निर्मला सिंह, निर्मला देवी,निशा राजकुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।