✍️ रजनीश कुमार चौरसिया
वाराणसी-: भारत की नारी सनातन काल से सशक्त है। भारतीय नारी की शक्तिकरण को आज पूरी दुनियां महसूस कर रही है। भारतीय नारी परिवार समाज और राष्ट्र पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। ये बातें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर ऊर्जस्विता सिंह ने कही।
वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्र पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।
इसके बाद विशिष्ट वक्ता सरस्वती इण्टर कालेज की सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती अलका गुप्ता ने कहा कि नये भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता कर रहे अभाविप काशी महानगर अध्यक्ष डा. संजय सिंह गौतम ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय वीरांगनाओं को आदर्श बनाना चाहिए। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक छोटेलाल पटेल ने किया । संचालन गौरव मालवीय व रविशंकर पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सरिता श्रीवास्तव , रजनी पांडेय प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज ,आशुतोष मिश्र राजू गोविंद आदि लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment