स्वर्ण पदक चूमकर छात्रनेता राजमंगल ने रचा अनोखा इतिहास सूबे में बढ़ाया काशी विद्यापीठ का मान ।।द लोक लाईव।।
✍️ रिपोर्ट रजनीश चौरसिया चौरसिया
वाराणसी-: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 43वां दीक्षांत समारोह अनोखा है। विश्वविद्यालय के सौ वर्ष के इतिहास में पहली बार कोई छात्रनेता स्वर्ण पदक चूमेगा। गांधी अध्ययन में गोल्ड मेडल पाकर छात्र नेता राजमंगल पांडेय ने अनोखा इतिहास रचा है। सूबे में काशी विद्यापीठ का मान बढ़ाया है। छात्र राजनीति की गरिमा को बढ़ाया है। विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित 43वें दीक्षांत समारोह में सूबे की महामहिम राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल राजमंगल को गोल्ड मेडल डिग्री प्रदान करेंगी। छात्रनेता ने बातचीत में कहा कि यह मेरे जीवन का स्वर्णिम क्षण है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे काशी विद्यापीठ का प्रथम गोल्ड मेडलिस्ट छात्रनेता का गौरव मिला। मेरे मेहनत से काशी विद्यापीठ का सूबे में मान बढ़ा । उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का विचार ही मेरा जीवन है,आगे गांधी अध्ययन में ही शोध करुंगा। गांधी की संकल्पना को साकार करना ही मेरा ध्येय है।
गौरतलब है राजमंगल पांडेय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कैडर है। इन्होंने 2019 के काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर दावेदार की थी। उस समय राजमंगल काशी विद्यापीठ में स्वाभिमानी छात्रनेता का तमगा हासिल करने में कामयाब हुए थे। उनके चुनाव लड़ने का तरीका अद्वितीय था। राजमंगल छात्रों लोट-पोट कर वोट नहीं मांगे। जिसकी प्रशंसा सियासी समुदाय और बुद्धिजीवी समाज में खूब हुई। छात्रों में चर्चा का विषय बना था।
वस्तुत: स्वर्ण पदक पाकर राजमंगल ने एक बार पुनः छात्र राजनीति को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा पिता जी के सेना में होने कारण तथा और धर्म की प्रेरणा श्री धर्मसंघ जैसे प्रतिष्ठित आश्रम से जुड़ने होने के कारण दोनो एक साथ प्राप्त हुआ।




Comments
Post a Comment