Skip to main content

स्मृति: कैंसर नहीं, थेरेपी टेररिज्म ने छिनी सुरेंद्र की जिंदगी ! ।। द लोक लाईव


  ✍️ रजनीश चौरसिया 
पिछले वर्ष अप्रैल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल में बतौर सह आचार्य डॉ सुरेंद्र पाल कैंसर से जूझते हुए जिंदगी हार गए। उनकी पत्नी डॉ मोनिका वर्मा तीसरी मैरिज एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए देश में व्याप्त मेडिकल टेररिज्म को सार्वजनिक की। उन्होंने फेसबुक पर तार्किकता से बेबाक लिखा कि... मुझसे मेरे पति को कैंसर नहीं, थेरेपी टेररिज्म ने छिना है! गौरतलब हो कि डॉ पाल तो एक बानगी भर है। देश में थेरेपी टेररिज्म, रोजाना हजारों कैंसर मरीजों की जिंदगी छिन रहा है। हमारे नीति निर्माता नेता-नौकरशाह धन-पद की मोह-लोभ में धृतराष्ट्र बने हुए हैं। दरअसल देश में मेडिकल टेररिज्म नेता-नौकरशाहों की छत्रछाया में फल-फूल रहा है। इसीलिए संज्ञान नहीं लेते हैं। क्योंकि उन्हें मानवता के दुश्मन ससमय उनकी हिस्सेदारी पहुंच देते है। न जाने समाज कब इन असुरों के विरुद्ध मुखर होगा? बहरहाल समझिए डॉ मोनिका से मेडिकल टेररिज्म!

 सभी को नमस्कार आज 10 जून को मेरी और सुरेंद्र पाल जी की मैरिज एनिवर्सरी है। यह क्षण बेहद दुखद है। क्योंकि शादी की तीसरी वर्षगांठ पर वह मेरे साथ नहीं है। सब कहते हैं यह मेरी किस्मत हैं। परंतु क्या सचमुच में यह मेरी किस्मत है? जो मैंने लिखी है। अप्रैल 2019 के बाद शायद अपने जीवन का कोई भी क्षण सुरेंद्र जी ने और मैंने फेसबुक पर पोस्ट नहीं किया क्योंकि अचानक एक दिन सुरेंद्र जी की रिपोर्ट आई कि उनको कैंसर है। वह कभी बीमार नहीं हुए। मैंने उन्हें बीमार कभी नहीं देखा।उन्हें सिर दर्द तक नहीं हुआ, कुछ भी नहीं हुआ। अचानक से इतना बड़ी बीमारी शरीर के अंदर कैसे आ गई ?. डॉक्टर के पास कोई जवाब नहीं था कैसे क्यों कहां से कब ? खैर डॉक्टर की सलाह के अनुसार हमने इलाज करवाना शुरु कर दिया वह जैसे पहले थे हंसमुख मस्त कॉन्फिडेंट वैसे ही इलाज के दौरान भी रहे और अक्सर कहा करते थे। मुझे कुछ नहीं होगा और बीच-बीच में कभी-कभी कहा करते थे मुझे लगता है मुझे कैंसर नहीं है मुझे तो डॉक्टर कीमोथेरेपी दे कर बीमार कर रहे हैं। Because I have no early symptoms of disease. Neither doctors correlated my body symptoms with diagnose report. अप्रैल 2019 में इलाज शुरू हुआ अौर 22 फरवरी 2020 कौ वह मुझे अकेला छोड़ कर चले गए।अब प्रश्न यह उठता है कि क्या कीमोथेरेपी कैंसर का इलाज है या मौत ?
आज 10 जून 2020 हमारी शादी की तीसरी वर्षगांठ पर आप सबका ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं की हमारी मेडिकल साइंस कितनी विश्वास के लायक है और उसके द्वारा हमारे शरीर पर व शरीर की विभिन्न क्रियाओं पर दिए जाने वाले परिणाम कितने प्रमाणिक हैं? देश के बड़े चिकित्सा संस्थान जब आपके शरीर के एक ही पीस पर अलग-अलग रिपोर्ट दें तो आप क्या कहेंगे क्या शोध प्रमाणिक है या एक्सपेरिमेंटल रिसर्च ? जोकि कंट्रोल्ड इन्वायरमेंट में लेबोरेटरी में होती है उसमें B cell ,फिर T cell फिर mental cell इतना वेरिएशन कैसे आ सकता है.? शरीर से निकाले गए एक ही पीस पर देश के तीन चिकित्सा संस्थान शोध करके बताते हैं की उनकी तीनों की रिपोर्ट अलग-अलग है। यह कैसे संभव था जरा सोचिए? एक चिकित्सा संस्थान ने कहा आपको B cell Lymphoma है, दूसरे ने कहा आपको T cell Lymphoma है , और तीसरे ने कहा आपको mental cell Lymphoma है । और इलाज को पूरी तरीके से घुमा दिया नतीजा आज सुरेंद्र जी हमारे साथ नहीं है । परंतु यदि वह होते हैं तो भी मेडिकल माफिया में चल रही धांधली वह इंसानों के शरीरों के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ आवाज उठाते। आज उनको याद करते हुए मैं डॉ मोनिका वर्मा आप सबसे इतनी गुजारिश करती हूं कि अपने प्रियजनों को अस्पताल में इलाज करवाते समय इस बात पर विशेष ध्यान दें कि केवल एक ब्लड की रिपोर्ट तीन लैब में अलग-अलग डाटा कैसे बताती हैं? जो शोध लेबोरेटरी में कंट्रोल एनवायरमेंट में किए जाते हैं। उनमें शोध की प्रमाणिकता और प्रसंगिकता पर प्रश्नचिन्ह उठता है। हाल ही में चल रही कोविड-19 की महामारी मैं भी आपने ऐसी कई खबरें सुनी होंगी जहां पॉजिटिव को नेगेटिव व नेगेटिव को पॉजिटिव बताया गया ना जाने कितनी फैमिली परेशान हुई या कितनों ने अपने परिजनों को गलत इलाज से खो दिया ? अगर आप की बीमारी का सही डायग्नोज नहीं है तो सही इलाज भी नहीं हो सकता परंतु प्रश्न यह उठता है कि मेडिकल साइंस में सही डायग्नोज क्यों नहीं है? इतने सालों की मेडिकल साइंस की ग्रोथ एवं डिवेलपमेंट जिस पर करोड़ों रुपया लगाया गया है। वह आज एक ब्लड टेस्ट की भी 3 लैबोरेट्री से वैलिड रिपोर्ट नहीं दे पाती है। आपकी रिपोर्ट में वेरिएशन आ जाता है क्या हमारे शरीर का खून इतना चंचल हो गया है कि एक लेबोरेटरी में जाने के बाद वह दूसरी लेबोरेटरी में जाने के बाद अलग-अलग संख्या आपके प्लेटलेट और आपकी हीमोग्लोबिन की बता देता है। देश में बढ़ रहे मेडिकल माफिया व मेडिकल लैबोरेट्रीज की घटती प्रमाणिकता ना जाने हमारी कितनी मेहनत की कमाई खा रहे हैं? वह ना जाने कितनों की हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं? अलग-अलग रिपोर्ट होने से सुरेंद्र जी को अंत में 4 महीने तक कोई इलाज नहीं दिया । क्यो उनकी मौत के लिए डॉक्टर के द्वारा उनके शरीर को ही दोषी बताया गया । परंतु क्या उनका शरीर दोषी था या उनके शरीर के एक पीस पर विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के द्वारा किए जा रहे शोध कमजोर थे या प्रमाणिक नहीं थे?
###
अब एक और बात यदि आप सचमुच में बीमार हैं और आपको महंगी दवाई दी जाती है। परंतु आपकी शरीर पर वह दवाई असर नहीं करती है जिसके लिए क्या आपका शरीर जिम्मेदार होता है या कहीं वह दवाई भी सत्यापित नहीं है कि वह  आपके शरीर के इस रोग को ठीक करेगी। और यदि सत्यापित है तो वह आपके शरीर के उस रोग को ठीक क्यों नहीं कर पाती है ? यह एक प्रश्न है सोचिए जरूर। सुरेंद्र जी के अंतिम क्षण में मुझे मेडिकल स्टाफ द्वारा ही यह कहा गया कि हमारे भारत में दवाइयां भी मिलावटी होती हैं । इसलिए असर नहीं करती हैं नहीं तो देखिए विदेशों में कैसे दवाइयां असर कर जाती हैं? और गंभीर बीमारी का मरीज भी ठीक हो जाता है। तब मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा था। परंतु आप सब सोचिए लिखिए व आवाज उठाइए की आज दवाइयां किसी भी छोटी बीमारी में भी हम पर असर क्यों नहीं कर रही? सजग हो जाइए की जो दवाइयां आप खा रहे हैं वह आपकी बीमारी को ठीक कर रही हैं या कहीं ना कहीं आपके शरीर को खराब कर रही हैं। स्वस्थ शरीर ना जाने कब इन  इन दवाइयों की वजह से ही बीमार हो जाएगा ? वह मेडिकल माफिया आपके जीवन की कमाई आपसे लेता रहेगा।
# केवल तीन प्रश्न उठा रही  हूं.......
1. मेडिकल रिपोर्ट्स हमारे खून या शरीर के किसी भी अंग की एक जेसी रिपोर्ट दो लैबोरेट्री से क्यों नहीं आती है, when we read and taught research in controlled environment is more valid and reliable?
2. महंगी दवाइयां हमारे शरीर की बीमारियों को खत्म क्यों नहीं कर पा रही हैं? We read and taught repetition of experiment and it's clinical trail leads to it's validity and results?
3. Half scientific or sudo scientific को शोध के लिए मानव शरीर क्यों दें? मानव शरीर को भगवान बनकर ठीक करने के लिए डोनेशन से डॉक्टर क्यों बनाएं?
शुभकामनाओं सहित अपना व अपने प्रिय जनों का ध्यान रखें वह सुरेंद्र पाल ने जिंदगी के लिए जो लड़ाई लड़ी उससे सबक लें। ।
Why we believe  on one diagnose or two when report varies. Why we carry single diagnose for treatment when it is not believable.
Missing you my dear friend , collogue and beloved husband
डॉ मोनिका वर्मा।

Comments

  1. हमें लगता है कि सरकारी अधिकारी के पाप को भी लोग पुण्य मानते है दोष यही से स्थापित होता है ।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अभाविप ने लगाया शर्बत स्टाल, शिवभक्तों को मिला राहत।।द लोक लाईव।।

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर स्टाल लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं एवं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में गुड़ जल और शर्बत वितरित किया। बाबा के दर्शनार्थ धूप में खड़े शिवभक्तों को राहत मिला। हर हर महादेव क्षेत्र गूंज उठा।  महाशिवरात्रि पर दूर-दराज से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने करोड़ों शिवभक्त काशी पहुंचते है। स्टाल का शुभारंभ काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने किया। इस मौके पर काशी महानगर उपाध्यक्ष ऊर्जस्विता सिंह, यूविका तिवारी, रजनीश चौरसिया, गौरव मालवीय, पायल राय, शरद मनीष प्रवीण, मनोज, शानू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारी अबला नहीं शक्ति की प्रतिमूर्ति : ऊर्जस्विता सिंह llद लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: भारत की नारी सनातन काल से सशक्त है। भारतीय नारी की शक्तिकरण को आज पूरी दुनियां महसूस कर रही है। भारतीय नारी परिवार समाज और राष्ट्र पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। ये बातें  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर ऊर्जस्विता सिंह ने कही।  वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्र पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।  इसके बाद विशिष्ट वक्ता सरस्वती इण्टर कालेज की सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती अलका गुप्ता ने कहा कि नये भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता कर रहे अभाविप काशी महानगर अध्यक्ष डा. संजय सिंह गौतम ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय वीरांगनाओं को आदर्श बनाना चाहिए। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्र...

गंगामित्रों ने लगाया गंगा संस्कारशाला बच्चों को बताया गंगा का महत्व।। द लोक लाईव।।

 ✍️रजनीश कुमार चौरसिया  वाराणसी- महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र बीएचयू के इको-स्किल्ड गंगामित्रों ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में गंगा संस्कारशाला का आयोजन किया। संस्कारशाला में गंगा मित्रों ने बच्चों को गंगा का सांस्कृतिक आर्थिक सामाजिक आदि महत्व को बारीकी से समझाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने गंगा से जुड़े रोचक प्रश्नों को पूछा। प्रश्नों का उत्तर गंगामित्र धर्मेंद्र गौड़ ने सोदाहरण दिया।  प्रारंभ में राज पटेल ने गंगा थीम सांग प्रस्तुत किया। अंत में टीम लीडर रजनीश चौरसिया ने विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं बच्चों को गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती भाटिया अध्यापिका मीरा देवी, निर्मला सिंह, निर्मला देवी,निशा राजकुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।