Skip to main content

सीएए

नागरिकता पर असहिष्णु सियासत से झुलसा सहिष्णु भारत



अगर आप पंद्रह दिनों से विदेश में है। देश का खबर जानने को टीवी न्यूज चैनल्स या अखबारों का सहारा लिये होंगे। तो आप धरना-प्रदर्शन, मार्च-नारेबाजी पथराव-लाठीचार्ज
आगजनी धू-धूकर जलते वाहन टायर, सड़क पर बिखरे पत्थर जूता-चप्पल मुस्तैद पुलिस जवान, कर्फ्यू-बाजार में छाए सन्नाटे बंद दुकान आदि हिंसाजनक तस्वीर देख सहम गये हो़गे।चैनल पर एंकर क्या बोल रहा है? आपको सुनायी नहीं दिया होगा। अखबारों के शीर्षक में क्या लिखा है ? नही पढ़े होंगे। टीवी रिमोट या अखबार छोड़ मोबाईल उठाकर भारत में रहे परिवार-रिश्तेदार को फोन किये होंगे। सहमे स्वर में पूछे होंगे सब ठीक है न ! प्रतिक्रिया मिली होगी । इंटरनेट बंद हैं बाकी सब ठीक है। तब आप राहत की सांस लिये होंगे । मन में पनपे जिज्ञासा को शांत करने के लिए इतना पूछे जरुर होंगे देश में इतना बवाल क्यो हो रहा है ? "अरे ! वो देश में नागरिकता कानून में संशोधन-एनआरसी के विरोध में समुदाय विशेष में बवाल मचा हैं।" कुछ ऐसा ही जवाब मिला होगा। आप सोचे होंगे आखिर नागरिकता कानून में ऐसा क्या संशोधन हो गया ? जो समुदाय विशेष को नागवार गुजरा। आप संशोधित कानून को पढ़ने-समझने को उत्सुक हुए होंगे। नागरिकता संशोधन कानून के प्रारुप को सर्च किये होंगे। प्रस्तावना में पढ़ें होंगे यह अधिनियम भारत के किसी नागरिक पर लागू नहीं होगा। यह अधिनियम भारत के तीन पड़ोसी देश पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश में जीवनशैली उपासना पद्धति के आधार पर यातनाग्रस्त छ: अल्पसंख्यक समुदाय हिन्दू सिख बौद्ध जैन ईसाई पारसी पर लागू होगा ।इस अधिनियम के तहत  31 दिसंबर 2014 तक भारत आये हिन्दूत्व जीवनशैली के अंग-प्रत्यंग शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी। इस अधिनियम का उद्देश्य लगभग तीन लाख पीड़ित शरणार्थियों को यातनापथ से हटाकर विकासपथ से जोड़ना है। फिर नये कानून का विरोध कर रहे विपक्षी दल का पक्ष जानना भी जरुरी समझें होंगे। यह कानून भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है। आपका कुछ ऐसे ही विपक्षी दलील से सामना हुआ होगा। आप में भारतीय संविधान की मूल भावना प्रस्तावना व अनुच्छेद 14 को जानने की इच्छा जगी होगी। आप पढ़ें होंगे "हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा एवं राष्ट्र की एकता अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
प्रस्तावना में कहीं नहीं उल्लेख है भारतीय संविधान विदेशी नागरिकों के हितों का चिंता करता है। भारतीय संविधान में व्यक्ति के अभिव्यक्ति की आजादी देता हिंसक-नग्न प्रदर्शन का नहीं।  भारतीय संविधान भारत के लोगों (नागरिकों) के लिए आत्मार्पित किया गया है। वहीं अनुच्छेद 14 में उल्लेख है राज्य की दृष्टि से सभी नागरिक समान होंगे धर्म जाति लिंग भाषा आदि के आधार पर किसी भी नागरिक से भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी नागरिकों के लिए समान कानून और न्याय की व्यवस्था की गयी हैं। अनुच्छेद 14 में कहीं उल्लेख नहीं है राज्य विदेशी नागरिकों (शरणार्थियों ) के लिए समान कानून बनाने को बाध्य है।। विधि विशेषज्ञों के अनुसार अनुच्छेद 14 तर्कसंगत विभेद आधारित कानून बनाने की अनुमति देता है। सातवीं अनुसूची शरणार्थी नागरिकता मसले पर कानून बनाने का अधिकार संसद को देता है। इस दृष्टिकोण से नागरिकता संशोधन कानून लागू करना राज्यों का संवैधानिक कर्तव्य है। इतना पढ़ने के बाद आप समझ गये होंगे । नागरिकता संशोधन कानून तीन देशों के बहुसंख्यक अल्पसंख्यक विभेद पर आधारित है। न कि जाति धर्म लिंग भाषा आधार पर जैसा विपक्षी बताकर लोगों बरगला रहे हैं। आप स्पष्ट सोच रहे होंगे विपक्षी दल शरणार्थी, घुसपैठिया और नागरिक को अलग-अलग नहीं मानते हैं।,संविधान की मूल भावना को नहीं समझते हैं। राष्ट्र की एकता अखंडता बंधुता के लिए नहीं समर्पित है। लगता है, विपक्षी जानबूझकर सियासी स्वार्थ में समुदाय विशेष को भ्रमितकर समाज में भेद गहरा कर रहे हैं। लोकतंत्र रक्षा का चोला ओढ़कर लोकतंत्र को भीड़तंत्र में तब्दील करने का कुचक्र रच रहे हैं।
आप सही सोच रहे हैं। सच भी आपके सामने है। जो विपक्ष के सियासी स्वार्थ को उजागर करता है। आप एक तरफ देख रहे होंगे विपक्ष लोकतंत्र बचाओ का डपली पीट रहा है। तो दूसरी ओर विपक्ष का ऐलान सुन रहे होगे। विपक्षी दल शासित राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होगा। संविधान को यह चुनौती विपक्ष की असहिष्णु सियासत से प्रेरित है। उम्मीद करते हैं कि आपकी दृष्टि दौड़ती भीड़ जरुर पड़ी होगी। मीडिया को प्रदर्शनकारियों से सवाल पूछते हुए देखे होंगे। सवाल कुछ यूं रहा होगा। आप प्रदर्शन क्यो कर है ? उपद्रवी जवाब दिया होगा नागरिकता कानून एनआरसी के लागू होने से हम लोगो की नागरिकता छिन लिया जाएगा। इसलिए विरोध कर रहे हैं। मीडिया कर्मी का दूसरा सवाल गौर से सुने होंगे । एनआरसी का फूलफार्म क्या है? जवाब में उपद्रवी को अगली-बगली झांकते देख आप स्वाभाविक रुप से हंसे होंगे। कौव्वा कान ले गया वाला कहावत आपके दिमाग में भीड़ से भी तेज दौड़ा होगा। हरिशंकर परसाई का व्यंग्य वाक्य भी याद आया होगा। "भीड़ को दिल होता है दिमाग नहीं" आप मन ही मन दांत के कटकटी आवाज के साथ सलाह दिये होगा। अरे बेवकूफ ! भीड़ का हिस्सा बनने से पहले कानून के प्रारुप को एक बार पढ़ तो लिए होते।
आपके सोशल मीडिया वाट्सऐप फेसबुक मैसेंजर आदि पर एक भ्रामक भयजनक पर्चा जरुर टपका होगा। उसमें पक्का यही तीन बातें मुद्रित रही होगी। नागरिकता कानून एनआरसी भारतीय मुसलमानों से हक छिनने का मोदी-शाह की साज़िश है।
मुसलमान 1971 से पहले का कागजात जुटा लें अन्यथा उन्हें देश से निकाल दिया जाएगा। कागज नहीं दिखाने वाले मुसलमानों को घुसपैठियां घोषित कर संपत्ति जब्त कर लिया जाएगा।
इन भ्रामकतापूर्ण वाक्यों को पढ़कर आप माथा पीटे होंगे । चूंकि आप नागरिकता संशोधन कानून को समझ लिए है और देश का हालात देख चुके हैं। तो भ्रामकता का खंडन करते हुए जागरुक प्रतिक्रिया दिये होंगे।
नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी एक नहीं अलग-अलग हैं। नागरिकता कानून किसी भारतीय नागरिक पर लागू नहीं होगा। यह कानून तीन देश पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश के अल्पसंख्यक जो शरणार्थी के रुप में 31 दिसंबर 2014 तक भारत में आ गये हैं। उन्हें नागरिकता देगा। यह कानून भारत के किसी नागरिक की नागरिकता नहीं छिनेगा। एनआरसी  प्रस्तावित है न की आधिकारिक कानून। सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनआरसी असम में लागू है। न कि पूरे देश में, अगर भविष्य में एनआरसी लागू हो तो आप बिल्कुल न डरें, आपको 1971 से पहले का कागजात जुटाने का कोई जरुरत नहीं है। आप अगर भारत के नागरिक हैं तो आपके पास कोई न कोई पहचान पत्र होगा। जिसे दिखाकर आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेते होंगे । मतदान करते होंगे। एक बात गांठ बांध लीजिए।  एनआरसी घुसपैठियों के पहचानने का डिजाइन है। जो देश हित में है। आपको सरकार से शीघ्र लागू करने की मांग करनी चाहिए। क्योंकि देश में अवैध रुप से चार लाख से अधिक घुसपैठिया रह रहे हैं। व्यवस्था में छेद कर रहे हैं। आपके अधिकारों का अतिक्रमण कर रहे हैं। जिनसे देश की एकता अखंडता संप्रभुता बंधुता को खतरा है। आप भविष्य में बिल्कुल भ्रमित मत होईएगा। नेताओं- हंगामेबाजों के बहकावे में मत फंसियेगा।। आप सजग देशप्रेमी हैं शांति से रहिए।  इस अपील को भेजने शेयर करने के बाद स्वाभाविक है कि रात में नींद नहीं आयी होगी। चिंतन में  डूबे होंगे। मन में पुनः सवाल उमड़े होंगे। आखिर भारत सरकार को नागरिकता संशोधन कानून क्यो बनाना पड़ा? आपका ध्यान लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्तुत किये गये आंकड़ों पर केंद्रित हुआ होगा। गृहमंत्री ने संसद को बताया था कि मुस्लिम बाहुल पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय धर्म के आधार पर प्रताड़ित है। 1950 में इन इस्लामिक तीन देशों में अल्पसंख्यक 23 प्रतिशत और मुस्लिम 77 प्रतिशत थे। हिंन्दू बाहुल भारत में अल्पसंख्यक मुस्लिम 9 प्रतिशत तथा हिंदू 84 प्रतिशत थे। वहीं 2011 में इन मुस्लिम बाहुल देशों में मुस्लिम बढ़कर 96.3 प्रतिशत तथा अल्पसंख्यक घटकर 3.7 प्रतिशत हो गये। वहीं हिंदू बाहुल भारत में हिंदू 79.8 प्रतिशत तथा अल्पसंख्यक मुस्लिम की आबादी 14.2 प्रतिशत हो गया। आंकड़ों से चित्र साफ है कि मुस्लिम बाहुल देश में अन्य पंथ प्रताड़ित है। प्रताड़ित अल्पसंख्यक उम्मीद के साथ शरणार्थी बनकर भारत आये। शरणार्थियों को भारत रक्षा कवच रुप में दिखाई दिया। प्रताड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देना भारत का धर्म है। भारतधर्म लोकतंत्रधर्म रक्षार्थ नागरिकता संशोधन कानून जरुरी है। वसुधैव कुटुंबकम् विचार का अनुशरण करते हुए भारत सदैव प्रताड़ित शरणार्थियों को पनाह दिया है। इतिहास साक्षी है। भारत के पास इतना संसाधन नहीं है।जो सभी को स्वीकार करें। इसलिए घुसपैठियों को खदेड़ना जरुरी है।
देश में नागरिकों का रजिस्टर प्रासंगिक है।इन तथ्यों से रुबरू होने के बाद आप प्रधानमंत्री से पहले सोचें होंगे। यह तो  वैश्विक मंच पर पाक को नंगा करने का अच्छा मौका था। पाक कैसे मानवाधिकार नहरु-लियाकत अली समझौते का उल्लंघन कर रहा है? आतंकवाद को पनाह दे रहा है। किंतु अफसोस जताए होंगे कि मूढ़ विपक्षी नेताओं के असहिष्णु सियासत के चलते भारत के हाथ आया पाकिस्तान का सच फिसल गया। विपक्ष की अज्ञानता महत्त्वाकांक्षा स्वार्थ से भारत का विश्व में छवि धूमिल हुआ है। यूं कह सकते हैं। नागरिकता कानून पर असहिष्णु सियासत से झुलसा गया सहिष्णु भारत। भारतवासियों को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए। देश नागरिकों के सद्व्यवहार और  नेताओं के कुशल नेतृत्व बनता है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अभाविप ने लगाया शर्बत स्टाल, शिवभक्तों को मिला राहत।।द लोक लाईव।।

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर स्टाल लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं एवं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में गुड़ जल और शर्बत वितरित किया। बाबा के दर्शनार्थ धूप में खड़े शिवभक्तों को राहत मिला। हर हर महादेव क्षेत्र गूंज उठा।  महाशिवरात्रि पर दूर-दराज से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने करोड़ों शिवभक्त काशी पहुंचते है। स्टाल का शुभारंभ काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने किया। इस मौके पर काशी महानगर उपाध्यक्ष ऊर्जस्विता सिंह, यूविका तिवारी, रजनीश चौरसिया, गौरव मालवीय, पायल राय, शरद मनीष प्रवीण, मनोज, शानू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारी अबला नहीं शक्ति की प्रतिमूर्ति : ऊर्जस्विता सिंह llद लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: भारत की नारी सनातन काल से सशक्त है। भारतीय नारी की शक्तिकरण को आज पूरी दुनियां महसूस कर रही है। भारतीय नारी परिवार समाज और राष्ट्र पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। ये बातें  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर ऊर्जस्विता सिंह ने कही।  वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्र पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।  इसके बाद विशिष्ट वक्ता सरस्वती इण्टर कालेज की सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती अलका गुप्ता ने कहा कि नये भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता कर रहे अभाविप काशी महानगर अध्यक्ष डा. संजय सिंह गौतम ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय वीरांगनाओं को आदर्श बनाना चाहिए। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्र...

गंगामित्रों ने लगाया गंगा संस्कारशाला बच्चों को बताया गंगा का महत्व।। द लोक लाईव।।

 ✍️रजनीश कुमार चौरसिया  वाराणसी- महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र बीएचयू के इको-स्किल्ड गंगामित्रों ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में गंगा संस्कारशाला का आयोजन किया। संस्कारशाला में गंगा मित्रों ने बच्चों को गंगा का सांस्कृतिक आर्थिक सामाजिक आदि महत्व को बारीकी से समझाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने गंगा से जुड़े रोचक प्रश्नों को पूछा। प्रश्नों का उत्तर गंगामित्र धर्मेंद्र गौड़ ने सोदाहरण दिया।  प्रारंभ में राज पटेल ने गंगा थीम सांग प्रस्तुत किया। अंत में टीम लीडर रजनीश चौरसिया ने विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं बच्चों को गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती भाटिया अध्यापिका मीरा देवी, निर्मला सिंह, निर्मला देवी,निशा राजकुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।