✍️ रजनीश कुमार चौरसिया
वाराणसी- भारत का इतिहास है। भारत विपत्ति में धैर्य नहीं खोया, चट्टान की तरह दृढ़ रहा। अपनी दृढ़ता और एकजुटता की बदौलत से बड़ी से बड़ी महामारी से बाहर निकला।कोविड से भी भारत जीतेगा। यह बातें संघ प्रमुख मोहन भागवत कहीं। वह शनिवार को एक व्याख्यानमाला में स्वयंसेवकों को संबोधन कर रहे थे। उन्होंने स्वंयसेवकों से आहृवान करते हुए कहा कि स्वंयसेवक स्वयं की सुरक्षा के साथ समाज सेवा में जुट जाएं। अपने मन पर भय निराशा को हावी न होने दें। संपूर्ण समाज से सकारात्मक संवाद स्थापित करें। सामूहिकता के बल पर आगे बढ़े। परिणाम प्राप्त होने तक सतत प्रयास जारी रखें। समाज को जागरूक करें। अफवाह फैलने से रोके।
उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए भारतीय समाज को सजगता व एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने आगे कहा कि विपत्ति राष्ट्र की प्रवृत्ति की परखने आती है। भारत का इतिहास है कि विपत्ति में भारत का प्रवृत्ति बदला नहीं सदैव मानवीय रहा।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि विपत्ति में चिकित्सा की हर पद्धति को समाज परखकर उपयोग करें। कोरोना में आयुर्वेद प्रभावी साबित हुआ है। समाज में आयुर्वेद को बढ़ावा देना चाहिए। लक्षण की थोड़ा सी आशंका पर ईलाज शुरू कर देनी चाहिए। भय में अनावश्यक उपचार से बचना चाहिए। डॉक्टर से संपर्क बनाएं रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि महामारी में समाज को अपनी शैक्षिक व आर्थिक स्थिति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इन क्षेत्रों में समाज पिछड़े न चिंता करनी चाहिए। गरीबों की सुध लेनी चाहिए। आवश्यक सामग्री की खरीदारी में स्वदेशी को प्राथमिकता देनी चाहिए।
✍️@रजनीश

Comments
Post a Comment