Skip to main content

गंगामित्रों ने परखी गंगा जल की गुणवत्ता

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया



वाराणसी- महामना मदनमोहन मालवीय गंगा शोध केंद्र बीएचयू के गंगामित्रों ने गुरुवार को रविदास घाट पर स्पॉट टेस्टिंग कर गंगाजल की गुणवत्ता को परखा। 


परीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गंगामित्रों ने नगवां नाल के समीप के गंगाजल का सैम्पल लिया। फिर अस्सी घाट के गंगा जल का सैम्पल लिया। दोनों सैम्पल का  टीडीएस, पीएच डीओ कंसल्टेंसी आदि ज्ञात कर  तुलनात्मक अध्ययन किया। 


स्पॉट टेस्टिंग में गंगामित्रों का निर्देशन कर रहे शोध छात्र गुरुदत्त सिंह ने बताया कि वाराणसी में गंगाजल की क्षारीयता बढ़ी हुई है।  उन्होंने बताया कि गंगाजल में ऑक्सीजन घुलनशीलता मानक के रुप है। फिलहाल गंगा में जलीय जीवों को कोई खतरा नहीं है। 


इस मौके पर डॉ चंद्रशेखर, वैभव पांडेय, रजनीश चौरसिया, सत्यम चौरसिया धर्मेंद्र  मीता दास मंधाता मिश्र शुभम त्रिपाठी,अखिलेश ,सुधीर आदि मौजूद रहे। 



Comments

Popular posts from this blog

अभाविप ने लगाया शर्बत स्टाल, शिवभक्तों को मिला राहत।।द लोक लाईव।।

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर स्टाल लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं एवं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में गुड़ जल और शर्बत वितरित किया। बाबा के दर्शनार्थ धूप में खड़े शिवभक्तों को राहत मिला। हर हर महादेव क्षेत्र गूंज उठा।  महाशिवरात्रि पर दूर-दराज से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने करोड़ों शिवभक्त काशी पहुंचते है। स्टाल का शुभारंभ काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने किया। इस मौके पर काशी महानगर उपाध्यक्ष ऊर्जस्विता सिंह, यूविका तिवारी, रजनीश चौरसिया, गौरव मालवीय, पायल राय, शरद मनीष प्रवीण, मनोज, शानू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारी अबला नहीं शक्ति की प्रतिमूर्ति : ऊर्जस्विता सिंह llद लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: भारत की नारी सनातन काल से सशक्त है। भारतीय नारी की शक्तिकरण को आज पूरी दुनियां महसूस कर रही है। भारतीय नारी परिवार समाज और राष्ट्र पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। ये बातें  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर ऊर्जस्विता सिंह ने कही।  वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्र पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।  इसके बाद विशिष्ट वक्ता सरस्वती इण्टर कालेज की सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती अलका गुप्ता ने कहा कि नये भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता कर रहे अभाविप काशी महानगर अध्यक्ष डा. संजय सिंह गौतम ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय वीरांगनाओं को आदर्श बनाना चाहिए। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्र...

गंगामित्रों ने लगाया गंगा संस्कारशाला बच्चों को बताया गंगा का महत्व।। द लोक लाईव।।

 ✍️रजनीश कुमार चौरसिया  वाराणसी- महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र बीएचयू के इको-स्किल्ड गंगामित्रों ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में गंगा संस्कारशाला का आयोजन किया। संस्कारशाला में गंगा मित्रों ने बच्चों को गंगा का सांस्कृतिक आर्थिक सामाजिक आदि महत्व को बारीकी से समझाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने गंगा से जुड़े रोचक प्रश्नों को पूछा। प्रश्नों का उत्तर गंगामित्र धर्मेंद्र गौड़ ने सोदाहरण दिया।  प्रारंभ में राज पटेल ने गंगा थीम सांग प्रस्तुत किया। अंत में टीम लीडर रजनीश चौरसिया ने विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं बच्चों को गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती भाटिया अध्यापिका मीरा देवी, निर्मला सिंह, निर्मला देवी,निशा राजकुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।