✍️ रजनीश कुमार चौरसिया
वाराणसी- महामना मदनमोहन मालवीय गंगा शोध केन्द्र के गंगामित्रों ने बुधवार को भगवानपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर विजिट किया। एसटीपी विजिट के दौरान गंगामित्रों ने एसटीपी समन्वयक से एसटीपी के एक-एक इकाई की बारीकी से जानकारी ली। एसटीपी समन्वयक जल विश्लेषक डॉ.महेंद्र श्रीवास्तव ने गंगामित्रों को बताया कि भगवानपुर एसटीपी में प्रतिदिन नौ एमएलडी से अधिक सीवेज का शोधन होता है। शोधन से प्राप्त अपशिष्टों से खाद,विद्युत और बायोगैस का उत्पादन होता है।
उन्होंने आगे बताया कि वाराणसी में रोजाना साढ़े तीन सौ एमएलडी सीवेज निकलता है। भिन्न-भिन्न क्षमता के तीन एसटीपी से सिर्फ ढ़ाई सौ सीवेज का ही शोधन हो पाता है। शेष सौ एमएलडी सीवेज सीधे गंगा में गिर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत घाटों पर एसटीपी लगाने की तैयारी चल रही है।
इस दौरान शोध केंद्र सहायक डॉ. चंद्रशेखर, वैभव पांडेय , रजनीश चौरसिया सत्यम चौरसिया , धर्मेंद्र गौण मंधाता मिश्र शुभम त्रिपाठी दिव्यांशी अनुपमा महेंद्र आदि गंगामित्र मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment