✍️ रजनीश कुमार चौरसिया
वाराणसी-: महामना मदनमोहन मालवीय गंगा शोध केंद्र बीएचयू के ईको-स्किल्ड गंगामित्रों ने शुक्रवार को मणिकर्णिका घाट से आदिकेशव घाट तक सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान गंगामित्रों ने स्थानीय बाशिंदों से एक-एक घाट की ऐतिहासिकता-पौराणिकता की जानकारी ली। इसके साथ घाटों पर होने वाली दैनिक , सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक, सरकारी, गैर-सरकारी आदि गंगा बेसिन की सारी गतिविधियों को बारीकी से परखा।
सर्वेक्षण दल का नेतृत्व कर रहे रजनीश चौरसिया ने बताया कि विगत छः वर्षों में काशी के घाटों पर सुविधाएं बढ़ी है। स्वच्छता बढ़ी है। घाटों का सौन्दर्य बढ़ा है। चौरासी में सत्तर घाटों घाट देशी-विदेशी पर्यटकों को सहज ही लुभाते है। जिससे घाटों पर आर्थिक गतिविधियों के साथ जीविकापार्जन की संभावनाएं बढ़ी रही है। गंगा शोध केंद्र के चेयरमैन प्रो. बी.डी त्रिपाठी ने बताया कि गंगा बेसिन-सर्वेक्षण-2020 की रिपोर्ट केंद्र् सरकार को भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण की जिम्मेदारी 20-20 गंगामित्रों की पांच टीम को सौंपी गई है। यह सर्वेक्षण दस दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। सर्वेक्षण दल में वैभव पांडेय रजनीश चौरसिया सत्यम चौरसिया, आलोक प्रजापति, सायना धर्मेंद्र, चंद्राशु, आदि गंगामित्र थे।

Comments
Post a Comment