वाराणसी:- कोरोनाकाल में मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केन्द्र ने अनोखी पहल की है। अब श्रोता कम्यूनिटी रेडियो सुनो मैं प्रेमचंद पर कथासम्राट की साहित्य के साथ अपनी सेहत को भी सुन सकेंगे । प्रेमचंद स्मारक लमही में शुक्रवार को रेडियो प्रेमचंद के 150 दिन पूरे होने पर "अपना स्वास्थ्य " कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेमचंद रेडियो पर रोज शाम चार से पांच बजे "अपना स्वास्थ्य" कार्यक्रम प्रसारित होगा। एक घंटे के कार्यक्रम में रोजाना अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श देंगे।
मुख्यातिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामसुधार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण समाज का स्वर बनेगा। विशिष्ट अतिथि प्रो.श्रद्धानंंद ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रेमचंद के साहित्य की भांति समाज को स्वस्थ करेगा। संस्था के सचिव राजीव गौड़ के अनुसार इस कार्यक्रम को सुनने के लिए श्रोताओं को अपने मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से सुनो मैं प्रेमचंद एप डाउनलोड करना होगा। संचालन अखिल आनंद व डॉ रितु गर्ग धन्यवाद ज्ञापित की। इस मौके पर सुरेश चंद्र दूबे रजनीश चौरसिया सत्यम निर्मोही आदि लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment