✍️ रजनीश कुमार चौरसिया
वाराणसी:- कबीर मूलगादी मठ कबीरचौरा में चल रहे दो दिवसीय कबीरचौरा महोत्सव के दूसरी निशा में सुर साधकों की साधना से सुरों की रिमझिम फुहार हुई। सुरों की फुहार से मठ परिसर में नवनिर्मित कबीर की कुटिया (हाईटेक झोपड़ी) सराबोर हो गई। सुरों की फुहार में भीगी कबीर की कुटिया कथक नृत्यांगना प्रशस्ती की प्रस्तुति पर खूब झूमीं । श्रोता देर रात तक संगीत-नृत्य की दरिया में डुबकी लगाते रहे।
महोत्सव की दूसरी निशा का शुभारंभ जालपा प्रसाद मिश्र संगीत संस्थान के सुधांशु पांडेय रवींद्र शर्मा के गायन से हुआ।
इसके बाद डॉ रेवती सालर्कर के गायन से श्रोता मुग्ध हो गए। इनके गायन के बोल थे उठो सखी मोरी कौनों ठगवा नगरिया लूटल हो... । श्याम तोहे नजर लग जाएगी। इनके साथ तबले पर पं. देवनारायण मिश्र संजय मिश्र वायलिन व हारमोनियम पर पंकज मिश्र संगत कर रहे थे।
इसके बाद प्रशस्ती तिवारी ने कथक नृत्य के माध्यम से कबीर की बंदगी की। प्रशस्ती की प्रस्तुति ने श्रोताओं में समां बांध दिया। प्रांगण करतल ध्वनि से गूंज उठा। इसके बाद भजन गायक चंदू लाल ने भजन प्रस्तुत किया। श्रोता भाव विभोर हो गए भजन के बोल थे कबीर गरब न कीजै...। चुनरी काहे न रंगाए पांच रंगों मा...।
दूसरे दिन महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेंद्र यादव आचार्य विवेक दास व तबला वादक पूरन महाराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। कलाकारों व अतिथियों का सम्मान संयोजक रवीन्द्र सहाय किया। संचालन उमेश व डॉ हरीश ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर पद्मविभूषण साजन मिश्र, कथक नृत्यांगना जयंती माला , विशू शनि अंकित रामकुमार रजनीश आदि लोग मौजूद रहे।






Comments
Post a Comment