✍️रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी- महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र बीएचयू के इको-स्किल्ड गंगामित्रों ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में गंगा संस्कारशाला का आयोजन किया। संस्कारशाला में गंगा मित्रों ने बच्चों को गंगा का सांस्कृतिक आर्थिक सामाजिक आदि महत्व को बारीकी से समझाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने गंगा से जुड़े रोचक प्रश्नों को पूछा। प्रश्नों का उत्तर गंगामित्र धर्मेंद्र गौड़ ने सोदाहरण दिया। प्रारंभ में राज पटेल ने गंगा थीम सांग प्रस्तुत किया। अंत में टीम लीडर रजनीश चौरसिया ने विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं बच्चों को गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती भाटिया अध्यापिका मीरा देवी, निर्मला सिंह, निर्मला देवी,निशा राजकुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।