Skip to main content

Posts

गोपाष्टमी महोत्सव : धर्मसंघ में गौमाता का भव्य श्रृंगार, गूंजे जय जयकार ।।द लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: गोपाष्टमी के अवसर पर रविवार को दुर्गाकुण्ड स्थित श्री धर्मसंघ शिक्षा मण्डल में गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह मुहुर्तानुसार धर्मसंघ महामंत्री पंडित जगजीतन पाण्डेय के सानिध्य में  परिसर में स्थापित स्वामी करपात्री आदर्श गौशाला की सैकड़ों गौ माता को स्नान कराकर रेशमी वस्त्र मुकुट पहनाकर भव्य श्रृंगार किया गया।   आचार्य रामानंद पांडेय के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रोच्चार के बीच षोडषोपचार विधि से गौ पूजन किया गया। गौ माता की आरती उतारी गई। देसी गुड़ फल और मिठाई आदि का भोग लगाया गया। इस दौरान गौ भक्तों के जयकारे से परिसर गूंजायमान रहा। गौपूजन के बाद आयोजित संगोष्ठी में मुख्यअतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम शुक्ला ने कहा कि गाय सर्वसुख प्रदान करने वाली है, गौसेवा से ना सिर्फ सुख समृद्धि प्राप्त होता है। अपितु मोक्ष के द्वार भी स्वतः खुल जाते है। इसके बाद आयोजक पण्डित जगजीतन पाण्डेय ने गौभक्तो को संबोधित करते हुए कहा की गऊ पूरे जगत की पालनहार है। इसी  रूप में ध...

कोरोना काल में जगी स्वास्थ्य चेतना

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया  वैश्विक दृष्टि में कोरोना काल स्वास्थ्य संकट का दौर है। भारतीय संदर्भ में कोरोना काल स्वास्थ्य चेतना का जागरण काल है। महामारी के संदर्भ में एक भारतीय लोकोक्ति है। "महामारी एक गाड़ी है, जिसके आगे आपदा और पीछे बदलाव सवार होता है।" उक्त लोकोक्ति को  कोरोना महामारी चरितार्थ कर रही है। भारत में कोरोना के साथ लोकजीवन में आये बदलाव प्रत्यक्ष दिखाई दे रहे है। आज समाज में हर चेहरा मास्क हाथ ग्लव्स व फेस कवर से ढ़के है। संक्रमण के दौर में मास्क-ग्लव्स परिधान ही नहीं, स्वास्थ्य जागरूकता का एक विश्वव्यापी अभियान है। भारत में मास्क नागरिक की सजगता का प्रतीक बन गया है। जबकि मार्च से पूर्व भारतीय समाज में मास्क-ग्लव्स से लैस इक्का-दुक्का लोग ही दिखते थे। जो लोग मास्क-ग्लव्स पहनते थे। उन्हें मेडिकल स्टाफ समझा जाता था। मास्क और ग्लव्स मेडिकल ड्रेस कोड मात्र थे, परंतु आज कोरोना से बचाव का कवच है। मास्क की उपयोगिता को देखते हुए केंद्र सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल जारी कर प्रत्येक नागरिक को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। प्रोटोकॉल के मुताबिक सार्वजनिक स्थान पर मास्क की उ...

लखनिया दरी: दिल की दरिया का सफर ।। द लोक लाईव।।

 संस्मरण/यात्रावृत्तांत।। ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वर्षों से धरी इच्छा की पूर्ति हुई। दिल सुकून से भर गया। ठीक-ठीक याद है। एक इच्छा मेरे दिल में पांच वर्ष से धरी थी। यानी विद्यापीठ में प्रवेश के दिन से। अब विद्यापीठ में शेष दिन बचे हैं। तब इच्छा साकार हुई। बीए मॉस कम्युनिकेशन में एडमिशन के वक्त इच्छा कल्पित हुई थी। अब हम भी विद्यापीठ में आ गये हैं। टूर पर जाएंगे। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। इस भाव के मूल में पिता जी की किस्सागोई है। बचपन में पिता जी अक्सर हम लोगों से विद्यापीठ से जुड़े संस्मरण बताते थे। अब भी बताते हैं। उनमें छात्र जीवन की मस्ती खासकर टूर का जिक्र रोचक ढंग से करते हैं। गौरतलब तलब हो कि मेरे पिताजी विद्यापीठ से डेढ़ दशक तक जुड़े रहे। क्रमशः छात्र, शोधार्थी, शिक्षक व प्रशासक के रुप में। खैर आगे बात करते हैं।  ग्रेजुएशन में टूर सेलेबस में नहीं था। फर्स्ट ईयर में यह बात पता चली। मन में निराशा हुई। द्वितीय वर्ष में निराशा गहरी हो गई। जब पता चला कि मेरी रशिया की यात्रा कैंसिल हो गई। इस घटना की किस्सागोई अलग है। मैं समझता हूं। यहां उल्लेख उचित नहीं है। हालांकि इस घटन...

प्रशासनिक नियत में खोट गांधी विचार पर चोट !

 ✍️ रजनीश चौरसिया  गदेश गांधी पर्व मना रहा है। सरकारी-गैर सरकारी संस्थाएं गांधीमय हो गई है। राष्ट्रपिता की याद में  मंच सज गए है। कोविड के मद्देनजर कहीं वर्चुअल तो कहीं ट्रेडिशनल। 151वीं जयंती पर बापू को नये संदर्भ में याद किया जा रहा है। विचार-विमर्श के केंद्र में प्रमुख विषय है। यथा महामारी और महात्मा, आत्मनिर्भर भारत और गांधी, स्वदेशी आंदोलन और गांधी , स्वच्छ भारत के अग्रदूत महात्मा, महात्मा का प्रकृति प्रेम , जन-मन में बापू आदि। जनविमर्श के केंद्र से एक विषय दूर है। वह महत्त्वपूर्ण विषय है, देश में गांधी विचार प्रवाह केंद्रों की स्थिति। इस विषय पर समीक्षात्मक विचार- विमर्श की निता ंत आ वश्यकता है।  परंतु दुर्भाग्य ही कहेंगे। यह विषय गांधी विचार प्रवाह केंद्रों के अगुवाजनों के संज्ञान में नहीं है। बलपूर्वक यह भी कह सकते हैं कि बुद्धिजीवी इस विषय को चर्चा केंद्र में नहीं खड़ा करना चाहते हैं। यथार्थ यह है कि वे अपने आमदनी की डाल पर कुल्हाड़ी नहीं चलाना चाहते हैं। दरअसल देश में जिन लोगों के कंधे पर गांधी विचार प्रवाह की जिम्मेदारी है। उनमें से अधिकतर लोग गांधी विचा...

स्मृति: कैंसर नहीं, थेरेपी टेररिज्म ने छिनी सुरेंद्र की जिंदगी ! ।। द लोक लाईव

  ✍️ रजनीश चौरसिया  पिछले वर्ष अप्रैल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल में बतौर सह आचार्य डॉ सुरेंद्र पाल कैंसर से जूझते हुए जिंदगी हार गए। उनकी पत्नी डॉ मोनिका वर्मा तीसरी मैरिज एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए देश में व्याप्त मेडिकल टेररिज्म को सार्वजनिक की। उन्होंने फेसबुक पर तार्किकता से बेबाक लिखा कि... मुझसे मेरे पति को कैंसर नहीं, थेरेपी टेररिज्म ने छिना है! गौरतलब हो कि डॉ पाल तो एक बानगी भर है। देश में थेरेपी टेररिज्म, रोजाना हजारों कैंसर मरीजों की जिंदगी छिन रहा है। हमारे नीति निर्माता नेता-नौकरशाह धन-पद की मोह-लोभ में धृतराष्ट्र बने हुए हैं। दरअसल देश में मेडिकल टेररिज्म नेता-नौकरशाहों की छत्रछाया में फल-फूल रहा है। इसीलिए संज्ञान नहीं लेते हैं। क्योंकि उन्हें मानवता के दुश्मन ससमय उनकी हिस्सेदारी पहुंच देते है। न जाने समाज कब इन असुरों के वि रुद्ध मुखर होगा ? बहरहाल समझिए डॉ मोनिका से मेडिकल टेररिज्म!  सभी को नमस्कार आज 10 जून को मेरी और सुरेंद्र पाल जी की मैरिज एनिवर्सरी है। यह क्षण बेहद दुखद है। क्योंकि ...

विवेचना: दहशतगर्द विकास का अंत, सवाल जीवंत...आखिर क्या है खादी-खाकी की केमिस्ट्री? ।। द लोक लाईव

✍️रजनीश चौरसिया  ए भईया! कानपुर कांड की चर्चा बंद करिए। आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दूबे मुठभेड़ में मारा गया। क्या बात कर रहे हैं? अभी तो वह कल यानी गुरुवार को महाकाल मंदिर उज्जैन में निहत्था आत्मसमर्पण कर दिया था। उसे रात में यूपी पुलिस काफिला के साथ कानपुर ला रही थी। सुबह कैसे मुठभेड़ हो गया ?  ऐसा है उसे पुलिस जिस महिंद्रा टीयूवी से ला रही थी। वह रास्ते में रहस्यमय ढंग से पलट गई। तो वह पुलिस का हथियार छिन लिया। फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाब में पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। अरे भाई ! उसे यूपी पुलिस सफारी से ला रही थी। ये महिंद्रा टीयूवी कहां से आ गया ? दूसरी बात उसके हाथ में हथकड़ी और पैर में रॉड था। फिर कैसे हथियार छिन लिया और दौड़कर भागने लगा?अगर उसको पुलिस कस्टडी से भागना ही था। तो वह आत्मसमर्पण क्यो करता ? अच्छा ये बताईए जो गोली पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में चलाई । उसे कहां लगी ? भईया जी! एक सिर में दो गोली पेट-कमर को भेदकर पार हो गई। क्या बात कर रहे हैं ?  गोली बुलेटप्रूफ जैकेट को कैसे भेद सकती है ? अरे महाराज ! वह बुलेटप्रूफ जैकेट नही ...

युवा में युग परिवर्तन की शक्ति : मनोजकांत ।। द लोक लाईव

✍️ रजनीश चौरसिया वाराणसी: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस (72वें स्थापना वर्ष) के अवसर पर गुरुवार को सायं अभाविप काशी महानगर फेसबुक पर लाईव व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्यवक्ता अभाविप के अखिल भारतीय प्रक्षिक्षण एवं प्रकाशन प्रमुख श्री मनोजकांत जी ने  अभाविप की विकास यात्रा विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि युवा में युग परिवर्तन की शक्ति है। विश्व में सर्वप्रथम युवाशक्ति की पहचान अभाविप ने की। अन्य छात्र संगठन निजी स्वार्थ में छात्रशक्ति का दोहन करते थे। छात्रों का उपयोग राजनीतिक औजार के रुप में करते थे। छात्रों को व्यवस्था भंग करने के लिए उकसाते थे। जिससे समाज में धारणा बन गई थी। छात्र व्यवस्था विरोधी होते हैं। उन्होंने कहा कि 72 वर्ष में अभाविप ने अपनी रचनात्मक कार्यपद्धति से समाज की उक्त धारणा को बदल दी। नतीजतन आज समाज छात्रों को व्यवस्था विरोधी नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधारक मानता है। उन्होंने कहा कि अभाविप ने समाज को नई अवधारणा दी । छात्र कल का नहीं, आज का नागरिक है। राष्ट्रनिर्माण में छात्रों का अहम योगदान है। उन्होंने अभाविप की स्थापना पर चर्चा करते हुए कहा क...