Skip to main content

कोरोना काल में जगी स्वास्थ्य चेतना

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया 


वैश्विक दृष्टि में कोरोना काल स्वास्थ्य संकट का दौर है। भारतीय संदर्भ में कोरोना काल स्वास्थ्य चेतना का जागरण काल है। महामारी के संदर्भ में एक भारतीय लोकोक्ति है। "महामारी एक गाड़ी है, जिसके आगे आपदा और पीछे बदलाव सवार होता है।" उक्त लोकोक्ति को  कोरोना महामारी चरितार्थ कर रही है। भारत में कोरोना के साथ लोकजीवन में आये बदलाव प्रत्यक्ष दिखाई दे रहे है। आज समाज में हर चेहरा मास्क हाथ ग्लव्स व फेस कवर से ढ़के है। संक्रमण के दौर में मास्क-ग्लव्स परिधान ही नहीं, स्वास्थ्य जागरूकता का एक विश्वव्यापी अभियान है।
भारत में मास्क नागरिक की सजगता का प्रतीक बन गया है। जबकि मार्च से पूर्व भारतीय समाज में मास्क-ग्लव्स से लैस इक्का-दुक्का लोग ही दिखते थे।
जो लोग मास्क-ग्लव्स पहनते थे। उन्हें मेडिकल स्टाफ समझा जाता था। मास्क और ग्लव्स मेडिकल ड्रेस कोड मात्र थे, परंतु आज कोरोना से बचाव का कवच है। मास्क की उपयोगिता को देखते हुए केंद्र सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल जारी कर प्रत्येक नागरिक को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। प्रोटोकॉल के मुताबिक सार्वजनिक स्थान पर मास्क की उपेक्षा महामारी अधिनियम का उल्लंघन है। दण्डनीय कृत्य है।
लॉकडॉउन से पूर्व आमजन किटाणुनाशक रसायनिक द्रव सैनेटाईजर से अनभिज्ञ थे।  उसे कोविड-19 ने रोजमर्रा का जरुरत बना दिया है। घर से लोग वाहन सहित सैनेटाईज होकर निकल रहे हैं। घर पहुंचने पर सबसे पहले खुद को पुनः सैनेटाईज कर रहे है। गौर करने की बात है। मेक-अप किट में महंगे परफ्यूम इत्र की जगह ब्रांडेड सैनेटाईजर ने घेर लिया है। वस्तुत: कोविड ने समाज की मानसिकता को सैनेटाईज कर दिया है।
अमूमन झुग्गी-बस्तियों में लोग शौच के बाद मिट्टी, चूल्हे की राख सिक्का साबुन आदि को एंटी बैक्टैरियल के तौर रगड़ते थे। कुछ लोग पत्थर पर हथेली रगड़ कर शरीर पर अंजुली भर पानी छिड़कर शुद्धि का कोरम पूरा करते थे। मगर अब ऐसा नहीं हैं। शौच के बाद अथवा भोजन से पूर्व बकायदा बहुनामी एंटी बैक्टेरियल साबुन से हाथ साफ कर कर रहे हैं। कोई-कोई जन बीस सेकेंड की बजाय विधिवत दस मिनट तक हाथ रगड़ रहे हैं। तब जाकर उनके सशंकित मन को संतुष्टि मिल रही हैं। विश्व समाज में भारतीय लोग थूकने-छींकने और गंदगी की गलत आदत के कारण बदनाम है। संक्रमण काल में भारतीयों का असहज करने वाला यह व्यवहार धीरे-धीरे बदल रहा है। लोग सार्वजनिक स्थानों पर थूकने-छींकने से बच रहे हैं। वैसे अब गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों पर थूकना-छींकना दंडनीय कृत्य है। इधर एक दशक से भारतीयों का एक असहज व्यवहार पर्यटन विकास की बैठकों में चर्चा का मुख्यबिंदु बनता था। जनताकर्फ्यू से पूर्व वह असहज व्यवहार महानगरीय जीवनशैली में सहज था। विशेष तौर पर देखा गया कि महानगरों में आगे निकलने की जद्दोजहद में लोग विदेशी पर्यटकों, महिलाओं, बच्चों और वृद्ध जनों को धक्का देने में भी नहीं चुकते थे। घाट-मंदिर,स्टेशन,बाजार मेट्रो,रेलगाड़ी, बैंक आदि पब्लिक प्लेस पर धक्का-मुक्की करना भारतीयों का व्यवहार बन गया था। नागरिकों की यह असभ्य व्यवहार विदेशों में भारत की आलोचना का विषय बनता था। कोरोना आपदा ने एक झटके में ग्राम्य और महानगरीय आचरण से धक्का-मुक्की करने की आदत को उखाड़कर फेंक दिया है। उन्हें सार्वजनिक स्थान पर गैर परिचित व्यक्ति‌ से शारीरिक दूरी बनाकर खड़ा होना सीखा दिया है। साथ ही संयम रखना भी सीखा दिया है। कोरोना के साथ आएं शारीरिक दूरी की अनुशासन को राशन की दुकानों के सामने गोल घेरे में खड़ा देख सकते हैं। लॉकडाउन में ग्राम प्रवास के दौरान हम वाराणसी स्थित ग्राम मढ़वा में देखें कि
लोग सरकारी-निजी राशन की राशन की दुकानों पर झोला, बोरी के साथ
साईकिल की रद्दी टायर लेकर आते थे। राशन की दुकान के सामने लगी लाइन से दो हाथ की दूरी पर वृत्ताकार टायर बिछा देते थे। उसमें चुपचाप बैठकर या खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते थे। मैं पहली दफा सरकारी राशन की दुकान पर धैर्यवान अनुशासन को खड़ा देख आश्चर्य चकित था। क्या यह वही सरकारी राशन की दुकान है ? जहां चंद सेकेंड लोग शांति से नहीं खड़े होते थे ?  सर्वर में अवरोध होने पर धैर्य की बजाय हिंसा का सहारा लेते थे ? लोगों की धक्का-मुक्की और आक्रामकता देख कोटेदार को मजबूरन दुकान बंद कर भागना पड़ता था ? लॉकडाउन में लोगों का अप्रत्याशित शील व्यवहार धक्का-मुक्की से आजिज लोगों को सुकून दे रहा था।
भारतीयों की धक्का-मुक्की व्यवहार से  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भलीभांति वाकिफ थे। इसीलिए उन्होंने कोरोना संक्रमण की शुरुआती दौर में ही देशवासियों को आगाह किया था। राष्ट्र के नाम प्रथम संबोधन में कोरोना से बचाव हेतु एक मंत्र दिया था। 'दो गज की दूरी मास्क है जरुरी'  इस मंत्र के साथ पीएम ने देशवासियों से सुलभ, सुविधाजनक मास्क पहनने व भीड़ से बचने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की अपील को समाज ने शिरोधार्य किया है। समाज में पीएम का अपील  असरदार रहा । वनवासी क्षेत्रों में पत्तों का प्रयोग मास्क रुप में होने लगा। झारखंड की आदिवासी बहन चुलबुली और बेरी की चेहरे पर चढ़ा पत्ते का मास्क दृष्टांत प्रस्तुत करता है।
सोशल मीडिया में वायरल वनवासी बहनों की तस्वीर भारतीय जनमानस में स्वास्थ्य चेतना जागरण का नाद करता है। समाज के धरातल पर जो बदलाव सख्त-से-सख्त कानून नही उतार सका। वह बदलाव एक अतिसूक्ष्म विषाणु कोरोना ने धरातल पर उतार दिया है। कोरोना खौफ ने  जिंदगी के प्रति बेफिक्र नागरिकों को फिक्रमंद बना दिया है। नतीजा सामने है। अधिकतर बाइकर्स के सिर पर हेलमेट दिख रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक  देश में प्रतिवर्ष लाखों नागरिक सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां देते थे। कोरोना काल में सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु की दर में कमी आई है। विश्वभर में कोरोना के विद्रूपरुप से सहमा भारतीय समाज स्वास्थ्य के प्रति सजग हुआ है। खान-पान में विशेष एहतियात बरत रहा है। खाद्य-अखाद्य पदार्थ में फर्क समझ रहा है। उपभोक्ता पैकेट बंद खाद्य पदार्थों का ठीक से पड़ताल करना जरुरी समझ रहे हैं। रेस्तरां होटल आदि में ग्राहक स्वास्थ्य वर्धक व्यंजन को ज्यादा तवज्जो दे रहे है। दस में एक ग्राहक ही फास्टफूड की डिमांड कर रहे हैं। ग्राहकों के आहार-व्यवहार में आये बदलाव के मद्देनजर रेस्तरां होटल प्रबंधन मेन्यू को अपडेट कर रहे है।। देशभर में अधिकांश होटल-रेस्टोरेंट्स मेन्यू नये कलेवर में दिख रहे है‌।  मेन्यू की आमुख पृष्ठ में विदेशी व्यंजन नहीं, सादा शाकाहार भारतीय व्यंजन ग्राहकों आकर्षित कर रहे हैं। आज अधिकांश रेस्टोरेंट्स होटलों में ग्राहकों को लुभाने के लिए  सॉफ्ट ड्रिंक की जगह काढ़ा-गर्म पानी परोसा जा रहा है। एक निजी रेस्टोरेंट के आनलाईन सर्वे के मुताबिक एक महीने में चौंतीस फीसदी नॉन वेजिटेरियन कस्टमर मांसाहार छोड़ शाकाहार व्यंजनों के मुरीद हो गये। यह अटल सत्य है कि कोरोना ने भारतीयों को ही नहीं, बल्कि मुकम्मल मानव समाज को शाकाहार के लिए प्रेरित किया है। शाकाहार व्यंजन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता की दृष्टि से लाभप्रद है। वैक्सीन की खोज में जुटे विशेषज्ञों का मत है, मानव व्यक्तिगत सतर्कता और प्रतिरोधक क्षमता की बदौलत कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ सकता है। विशेषज्ञ मत को भारतीय समाज गंभीरता से धारण किया है। कोरोना मुक्त भारत के लिए मुठ्ठी बांध लिया है। समाज में हर व्यक्ति शरीर की प्रतिरोधकता बढ़ाने पर जोर दे रहा है। संज्ञान में आये प्रत्येक इम्यूनिटी बूस्टर और नुस्खे को फालो कर रहा है। समाज की इस मानसिकता को टटोल चुकी  देशी-विदेशी कंपनियां नित इम्यूनिटी बूस्टर बाजार में उतार रही हैं। वैश्विक मंदी में भी मुनाफा कमा रही है। आज बाजार में वैध-अवैध इम्यूनिटी बूस्टर्स उत्पाद का भरमार हो गया है। ग्राहकों के समक्ष कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है। कौन-सा इम्यूनिटी बूस्टर प्रयोग करें? कौन- सा न करें? समाज की मनोस्थिति के धरातल पर बाजार में इम्यूनिटी बूस्टर के नाम पर अवैध धंधा फल-फूल रहा है। ऐसे में समाज को नक्कालों से सावधान रहना चाहिए। इम्यूनिटी बूस्टर का इस्तेमाल विशेषज्ञ से परामर्श कर करना चाहिए। पूरी दुनिया इम्यूनिटी के पीछे दौड़ रही है। भारत को आशान्वित निगाहों से देख रही है। कोरोना काल में भारत के भोजन व जीवनशैली ने दुनिया को प्रभावित किया है। हमने जिस भारतीय  विद्या योग संगीत आयुर्वेद व चरक विज्ञान को उपेक्षित किया। आज वे वैश्विक क्षितिज पर सुर्खियों में है।
कोरोना संकट में प्राचीन भारतीय विद्या योग संगीत    
और आयुर्वेद की उपयोगिता बढ़ी है। दुनिया भर में लोग घंटों योगाभ्यास-प्रणायाम कर श्वसन तंत्र को मजबूत बना रहे हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधकता को बढ़ा रहे हैं। सही मायनों में कोविड-19 योगदिवस के लक्ष्य को पूरा कर रहा है। आज भारत में योग संभवतः हर परिवार की जीवनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। चूंकि योगगुरु रामदेव की सतत साधना से देश में योग लोकप्रिय हुआ था। विगत छ: वर्ष में योग घर-घर भी पहुंच गया था । परंतु घर के हर सदस्य की दैनिक जीवनचर्या में स्थान नहीं बना सका ‌। सामान्यतः भारतीय परिवार में नियमित रुप से एक या दो सदस्य ही योगाभ्यास करते थे। अन्य सदस्य योगदिवस पर योगाभ्यास करते हुए दिखते थे। संक्रमण काल में यह विडम्बना टूटी है। भारतीय समाज में सपरिवार योगाभ्यास की संस्कृति पुनःजागृत हुई है। भारतीय समाज अपनी दशकों पुरानी भूल सुधार रहा है। खोई हुई भारतीय विद्याओं को अपना रहा है। भारतीयों में प्राचीन विद्या योग के प्रति चेतना जगी है।
रोजाना लाखों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। स्टैटिका सर्वे अनुसार भारत में  योग अपनाने वालों की तादाद में पैंतीस फीसदी की वृद्धि हुई है। 2019 में सवा अरब के देश में रोजाना नियमित रूप से 3.67 करोड़ लोग योगाभ्यास करते थे। मई 2020 में यह संख्या 6.40 करोड़ हो गया। योगाभ्यास करने वालो की तादाद में वृद्धि का एक कारण जिम की बंदी भी है। फिटनेस के शौकीन योग के जरिए फिटनेस बरकरार रख रहे हैं। कोरोना कालखंड में संख्या ही नहीं बढ़ी है, भारतीय विद्या योग की सार्थकता और वैज्ञानिकता भी साबित हुई है। लॉकडाउन में भिन्न-भिन्न कारणों से हर व्यक्ति की दिनचर्या तनावपूर्ण हो गई थी। व्यक्ति का तन-मन अलग-थलग हो गया था। इस परिस्थिति में योग तन-मन को आपस में जोड़कर व्यक्ति को चिंता से उबारने का कार्य किया है। नये संदर्भ से देखें तो कोरोना आपदा में योग मानव स्वस्थ्य का कवच बनकर उभरा  है। देशभर में रोजाना सैकड़ों मरीज योग की बदौलत कोरोना को हराकर नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। मिसाल के तौर पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में विगत तीन महीने में 112 लोगों ने कोरोना को मात दी हैं। इनमें 80 वर्ष के बुजुर्ग भी शामिल हैं। गाजियाबाद के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज 55 वर्षीय एनके मेहता ने योग-ध्यान के बल पर कोरोना को हराया था। वर्तमान समय में अदृश्य वायरस के सामने विश्व की आधुनिक चिकित्सा विज्ञान घुटने टेक दी है। इस स्थिति में वैश्विक समाज भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की ओर आशान्वित निगाह से देख रहा है। भारतीय समाज भी कोरोना का मुकम्मल ईलाज आयुर्वेद में तलाश रहा है। जिससे लगातार आयुर्वेद के उत्पादों की मांग बढ़ रही है। वर्तमान में आयुर्वेदिक उत्पादों का टर्न ओवर लाख से बढ़कर करोड़ों में हो गया है ‌। योग के सकारात्मक रुझानों के आधार भारत सरकार ने आयुर्वेद की ओर कदम बढ़ाया है। हाल ही में आयुष मंत्रालय ने बीएचयू प्रशासन को आयुर्वेद संकाय द्वारा निर्मित श्वसन की चालीस वर्ष पुरानी दवा शिराषदि के ट्रायल की अनुमति दी है। अगर यह औषधि कोरोना को मात देने में  शत-प्रतिशत कारगर साबित हो गई। तो भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का वैश्विकरण सुनिश्चित हो जाएगा। योग की भांति भारत का आयुर्वेद विश्व के कोने-कोने तक पहुंच जाएगा।
विश्व में योग को भारतीय ऋषि-मुनियों की  आलौकिक तपस्या का सृजन माना जा रहा है।
आधुनिक भारतीय समाज में योग को नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर के रुप में नवीन मान्यता प्राप्त हुई है। स्वतंत्र भारत में पश्चिमी सभ्यता को विकास का मूलमंत्र माना गया। भारतीय विद्याओं की घोर उपेक्षा हुई। इसकी झलक आधुनिक भारत के  भोजन वेश-भूषा भाषा जीवनशैली में दिखाई देता है। दिनोदिन भारत में वैभवशाली भारतीय संस्कृति उपेक्षित हो रही थी। यह वही संस्कृति है। जिसकी बदौलत भारत कभी विश्वगुरु था। कोरोना काल भारतीय संस्कृति  की लिहाज से सुखद है। कोरोना काल में भारतभूमि के ही नहीं, विश्वग्राम के मानव का पश्चिम की उपभोग संस्कृति व आत्मकेंद्रित जीवनशैली से मोह भंग हुआ। भारत की सनातन जीवनशैली की ओर आकर्षण बढ़ा। पश्चिम की आसुरी जीवनशैली को नकार भारत ही नहीं, संपूर्ण विश्व भारतीय जीवनशैली के मुरीद है। वैश्विक मंचों पर अभिवादन के तौर-तरीकों में आये बदलाव को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रथमदृष्टया समूचा विश्व इस बिंदु पर सहमत है कि कोरोना महामारी उपभोक्तावादी सभ्यता की उपज है।
कोरोना काल में भारतीय जनता की जीवनशैली ही नहीं, गणतंत्र सत्ता की कार्यशैली भी बदली है। आजादी के बाद पहली बार देश का स्वाशस्थ्य व्यवस्था सत्ता की प्राथमिकता में है। इस दौरान केंद्र और राज्यों सरकारें देश की लचर स्वाशस्थ्य तंत्र को सुदृढ करने के लिए कई अभूतपूर्व प्रयास की। पीएमओ के मुताबिक कोविड नियंत्रण हेतु केंद्र सरकार ने मार्च से सितंबर के बीच देशभर के अस्पतालों में नब्बे हजार वेंटिलेटर बेड की आपूर्ति की। बारह हजार क्वारंटीन सेंटर बनाये गये। दो हजार कोविड टेस्ट लैब स्थापित किए गये। इसके अतिरिक्त केंद्र की दृढ़ इच्छा है कि स्वाशस्थ्य क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनकर उभरे। इसके लिए भारत सरकार ने सुनियोजित कदम बढ़ाया है। केंद्र सरकार ने बताया कि कोरोना काल में देश में 3.04 करोड़ से अधिक एन-95 मास्क व 1.28 करोड़ पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट निर्माण हुआ।
इसके अलावा देश कई चिकित्सकीय उपकरणों का उत्पादन शुरू किया। अपनी जरुरत पूरी कर विदेशों में निर्यात किया। यही मेडिकल इंस्ट्रूमेंट कोरोना काल से पूर्व भारत चीन अमेरिका रुस फ्रांस आदि देशों से आयात करता था। देश में कोरोना के पैर पसारने से मेडिकल ऑक्सीजन की खपत अचानक बढ़ गई। सरकार ने तत्काल मांग के अनुरुप उतरोत्तर ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य रखा। आपातस्थिति को पनपने नहीं दिया।
स्वाश्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल में देश की मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता 5,913 मीट्रिक टन प्रतिदिन थी। अक्टूबर में 7,191मीट्रिक टन प्रतिदिन है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की आशंकाओं के बीच केंद्रीय स्वाश्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आश्वत किया है। उन्होंने बताया कि देश में मेडिकल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जो छुटपूट दिक्कतें है। वह स्थानीय आपूर्ति प्रबंधन के कारण है। विशेषज्ञों के नजरिए से कोरोना से अब तक की लड़ाई में केंद्र सरकार की नीति उत्साहजनक है।
परंतु सरकार को भारत की जर्जर स्वाश्थ्य तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए अत्यधिक व्यापकता से प्रयास करना होगा। विशेषज्ञों के अनुसार विशाल जनसंख्या वाले भारत को स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए जीडीपी का दस फीसदी खर्च करना होगा। भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना होगा। समय समय पर मानीटरिंग व नौकरशाहों की जवाबदेही तय करनी होगी। तब सरकार की आकांक्षा पूरी होगी। प्रयास सार्थक होंगे। फिलवक्त सरकार और समाज को कोरोना विशेषज्ञ पैनल के प्रमुख और नीति आयोग के सदस्य डॉ.वीके पाल की बातों को गंभीरता से मानना चाहिए।  डॉ पाल ने फ्रांस, अर्जेंटिना सहित कई देशों में कोरोना संक्रमण की दूसरी भीषणता को देखते हुए भारत में दूसरी लहर की आशंका को खारिज नहीं किया। । उन्होंने संभावना जताते हुए कहा है कि कोरोना से हमारी लड़ाई फरवरी 2021तक समाप्त हो जाएगी। इसके लिए भारत को आगामी सर्दी में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। अन्यथा देश कोरोना से लंबे समय तक जूझता रहेगा। डॉ पाल ने कहा सुखद है कि अनलॉक व त्योहारी सीजन में भी नब्बे प्रतिशत भारतीय घातक संक्रमण के प्रति बेहद संवेदनशील है। दस प्रतिशत लोग ही ढिलाई बरत रहे हैं। देश के इसी आबादी का जीवन बचाने के लिए प्रधानमंत्री बार बार एक ही पंक्ति दोहरा रहे हैं। "जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नही" 
डॉ पाल के पास भी वैक्सीन के संदर्भ में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। कोरोना की वैक्सीन कब आयेगी ? उन्होंने कहा कि जन-जन को पता है। वैक्सीन बनाने में विश्वभर के वैज्ञानिक दिन-रात जुटे हैं,और भारत में तीन स्वदेशी व रुस की एक वैक्सीन का परीक्षण अंतिम चरण में है। देश को अंतिम चरण की सफलता का इंतजार है। संभावना मार्च है। समाज में व्याप्त अंधविश्वास पाखंड और व्यसन ने कोरोना काल में जगी स्वास्थ्य चेतना को व्यथित किया है। पूर्वी बिहार असम में प्राणघातक विषाणु कोरोना को देवी माई मानकर  पूजन करती महिलाएं और शराब की दुकान पर टिड्डी दल की भांति टूट पड़े सुराप्रेमियों का झुण्ड चैतन्य समाज से प्रश्नचिन्ह् बनकर चिपका हैं। आखिर इन लोगों के मानस पटल तक स्वास्थ्य चेतना कब पहुंचेगी ? कैसे पहुंचेंगी? बौद्धिक जगत को विमर्श करना होगा। फिलहाल विगत आठ माह से कोरोना विरुद्ध जारी वैश्विक जंग में समाज और सरकार की समन्वित प्रयास से भारत की स्थिति संभली हुई है। यूरोपीय देशों की तुलना में भारत जीवन और जीविका बचाने में कामयाब है। प्रधानमंत्री ने सातवें राष्ट्र के नाम संबोधन में बताया कि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। महाशक्ति देशों की तुलना में भारत की रिकवरी रेट बेहतर है। तकरीबन नब्बै प्रतिशत है। अमेरिका में प्रति दस लाख में केस में मरने वालों की संख्या छ: सौ हैं। वहीं भारत में मात्र तिरासी है। भारत में सक्रिय केस और रिकवर केस में फासला दिन दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। टेस्टिंग प्रतिदिन दस करोड़ के पार है। सक्रिय केस की संख्या छ: लाख है। स्वाश्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में प्रतिदिन बारह करोड़ टेस्ट हो रहे हैं। औसतन तीस हजार पाज़ीटिव केस सामने आ रहे हैं। अब तक देश में 77 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं डेढ़ लाख लोग कोरोना से जान गवांए हैं। तकरीबन 70 लाख लोग स्वस्थ हो गए हैं। फिर भी वैक्सीन आने तक सरकार और समाज को सचेत रहने की जरूरत है। बंगाल और केरल में सामुदायिक संक्रमण प्रसार चिंता का विषय है। राज्य सरकार को कमर कसना चाहिए।
कोरोना कालखंड में सरकार की कार्यशैली और समाज की जीवनशैली चेतनाशील रही। यही शैली उत्तर कोरोना काल में बरकरार रही तो भारत का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित है। 21वी सदी के चौथे दशक में भारत आयुष्मान और आत्मनिर्भर बनकर विश्वपटल पर उभरेगा। समूचे विश्व को राह प्रशस्त करेगा। पुनः विश्वगुरु का दर्जा प्राप्त करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

अभाविप ने लगाया शर्बत स्टाल, शिवभक्तों को मिला राहत।।द लोक लाईव।।

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर स्टाल लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं एवं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में गुड़ जल और शर्बत वितरित किया। बाबा के दर्शनार्थ धूप में खड़े शिवभक्तों को राहत मिला। हर हर महादेव क्षेत्र गूंज उठा।  महाशिवरात्रि पर दूर-दराज से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने करोड़ों शिवभक्त काशी पहुंचते है। स्टाल का शुभारंभ काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने किया। इस मौके पर काशी महानगर उपाध्यक्ष ऊर्जस्विता सिंह, यूविका तिवारी, रजनीश चौरसिया, गौरव मालवीय, पायल राय, शरद मनीष प्रवीण, मनोज, शानू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारी अबला नहीं शक्ति की प्रतिमूर्ति : ऊर्जस्विता सिंह llद लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: भारत की नारी सनातन काल से सशक्त है। भारतीय नारी की शक्तिकरण को आज पूरी दुनियां महसूस कर रही है। भारतीय नारी परिवार समाज और राष्ट्र पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। ये बातें  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर ऊर्जस्विता सिंह ने कही।  वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्र पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।  इसके बाद विशिष्ट वक्ता सरस्वती इण्टर कालेज की सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती अलका गुप्ता ने कहा कि नये भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता कर रहे अभाविप काशी महानगर अध्यक्ष डा. संजय सिंह गौतम ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय वीरांगनाओं को आदर्श बनाना चाहिए। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्र...

गंगामित्रों ने लगाया गंगा संस्कारशाला बच्चों को बताया गंगा का महत्व।। द लोक लाईव।।

 ✍️रजनीश कुमार चौरसिया  वाराणसी- महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र बीएचयू के इको-स्किल्ड गंगामित्रों ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में गंगा संस्कारशाला का आयोजन किया। संस्कारशाला में गंगा मित्रों ने बच्चों को गंगा का सांस्कृतिक आर्थिक सामाजिक आदि महत्व को बारीकी से समझाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने गंगा से जुड़े रोचक प्रश्नों को पूछा। प्रश्नों का उत्तर गंगामित्र धर्मेंद्र गौड़ ने सोदाहरण दिया।  प्रारंभ में राज पटेल ने गंगा थीम सांग प्रस्तुत किया। अंत में टीम लीडर रजनीश चौरसिया ने विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं बच्चों को गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती भाटिया अध्यापिका मीरा देवी, निर्मला सिंह, निर्मला देवी,निशा राजकुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।