Skip to main content

गोपाष्टमी महोत्सव : धर्मसंघ में गौमाता का भव्य श्रृंगार, गूंजे जय जयकार ।।द लोक लाईव।।



✍️ रजनीश कुमार चौरसिया

वाराणसी-: गोपाष्टमी के अवसर पर रविवार को दुर्गाकुण्ड स्थित श्री धर्मसंघ शिक्षा मण्डल में गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह मुहुर्तानुसार धर्मसंघ महामंत्री पंडित जगजीतन पाण्डेय के सानिध्य में  परिसर में स्थापित स्वामी करपात्री आदर्श गौशाला की सैकड़ों गौ माता को स्नान कराकर रेशमी वस्त्र मुकुट पहनाकर भव्य श्रृंगार किया गया।   आचार्य रामानंद पांडेय के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रोच्चार के बीच षोडषोपचार विधि से गौ पूजन किया गया। गौ माता की आरती उतारी गई। देसी गुड़ फल और मिठाई आदि का भोग लगाया गया। इस दौरान गौ भक्तों के जयकारे से परिसर गूंजायमान रहा।





गौपूजन के बाद आयोजित संगोष्ठी में मुख्यअतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम शुक्ला ने कहा कि गाय सर्वसुख प्रदान करने वाली है, गौसेवा से ना सिर्फ सुख समृद्धि प्राप्त होता है। अपितु मोक्ष के द्वार भी स्वतः खुल जाते है। इसके बाद आयोजक पण्डित जगजीतन पाण्डेय ने गौभक्तो को संबोधित करते हुए कहा की गऊ पूरे जगत की पालनहार है। इसी  रूप में धरती पर उनका अवतार हुआ है। गाय सबसे सरल, सहज प्राणी है। जनकल्याण करती है। गाय का अवतार जगत कल्याण के लिए हुआ है। 

अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद राजमंगल पाण्डेय ने किया।
महोत्सव में मुख्य रूप से कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, शालिनी यादव, राघवेंद्र चौबे, ब्रजभूषण ओझा, विवेक शंकर तिवारी, कृष्णानन्द पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, अमरेश पाण्डेय, तनुज पाण्डेय आदि लोग शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

अभाविप ने लगाया शर्बत स्टाल, शिवभक्तों को मिला राहत।।द लोक लाईव।।

 ✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर स्टाल लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं एवं सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में गुड़ जल और शर्बत वितरित किया। बाबा के दर्शनार्थ धूप में खड़े शिवभक्तों को राहत मिला। हर हर महादेव क्षेत्र गूंज उठा।  महाशिवरात्रि पर दूर-दराज से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने करोड़ों शिवभक्त काशी पहुंचते है। स्टाल का शुभारंभ काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने किया। इस मौके पर काशी महानगर उपाध्यक्ष ऊर्जस्विता सिंह, यूविका तिवारी, रजनीश चौरसिया, गौरव मालवीय, पायल राय, शरद मनीष प्रवीण, मनोज, शानू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारी अबला नहीं शक्ति की प्रतिमूर्ति : ऊर्जस्विता सिंह llद लोक लाईव।।

✍️ रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: भारत की नारी सनातन काल से सशक्त है। भारतीय नारी की शक्तिकरण को आज पूरी दुनियां महसूस कर रही है। भारतीय नारी परिवार समाज और राष्ट्र पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। ये बातें  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर ऊर्जस्विता सिंह ने कही।  वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्र पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।  इसके बाद विशिष्ट वक्ता सरस्वती इण्टर कालेज की सहायक प्रधानाचार्य श्रीमती अलका गुप्ता ने कहा कि नये भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अध्यक्षता कर रहे अभाविप काशी महानगर अध्यक्ष डा. संजय सिंह गौतम ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय वीरांगनाओं को आदर्श बनाना चाहिए। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्र...

गंगामित्रों ने लगाया गंगा संस्कारशाला बच्चों को बताया गंगा का महत्व।। द लोक लाईव।।

 ✍️रजनीश कुमार चौरसिया  वाराणसी- महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र बीएचयू के इको-स्किल्ड गंगामित्रों ने बुधवार को कंपोजिट विद्यालय छित्तूपुर में गंगा संस्कारशाला का आयोजन किया। संस्कारशाला में गंगा मित्रों ने बच्चों को गंगा का सांस्कृतिक आर्थिक सामाजिक आदि महत्व को बारीकी से समझाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने गंगा से जुड़े रोचक प्रश्नों को पूछा। प्रश्नों का उत्तर गंगामित्र धर्मेंद्र गौड़ ने सोदाहरण दिया।  प्रारंभ में राज पटेल ने गंगा थीम सांग प्रस्तुत किया। अंत में टीम लीडर रजनीश चौरसिया ने विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं बच्चों को गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती भाटिया अध्यापिका मीरा देवी, निर्मला सिंह, निर्मला देवी,निशा राजकुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।