✍️रजनीश कुमार चौरसिया वाराणसी-: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत कार्यालय पर रविवार को होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने होलियाना अंदाज में सामूहिक फाग गायन गाएं। इसी बीच खूब अबीर गुलाल उड़े। फाग गीत के बोल थे होली खेलें रघुबीरा अवध में...। होली खेलें मसाने में दिगंबर...। अनेक फाग धुन में कार्यकर्ता दोपहर तक झूमते रहे। समारोह के प्रारंभ में प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष ने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी। सावधानीपूर्वक प्राकृतिक रंग से खेलने की अपील की। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री रत्नेश, विद्यासागर प्रांत सहमंत्री शुभम सेठ, पार्षद लकी वर्मा, हरीशचंद्र छात्रसंघ अध्यक्ष हर्षिता गुप्ता, राजमंगल पांडेय , सुधांशु सोनी, रजनीश चौरसिया, मनीष ,गोपी, गौरव मालवीय, ,अजित, आशुतोष, नीरज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ।